नौकरी नहीं, जुनून है ड्राइविंग… HRTC ड्राइवर ने छत पर बनवा ली पूरी सरकारी बस, वीडियो वायरल
Rooftop Bus Room : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के एक HRTC बस चालक ने अपने पेशे के प्यार में घर की छत पर हूबहू सरकारी बस जैसा कमरा बनवा लिया, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
HRTC Bus Driver : अगर इंसान अपने काम को सिर्फ रोज़ी-रोटी न मानकर दिल से अपनाए, तो वही काम उसकी पहचान बन जाता है। नौकरी बोझ नहीं लगती, बल्कि गर्व और सुकून का जरिया बन जाती है। ऐसा ही एक अनोखा और दिल छू लेने वाला उदाहरण हिमाचल प्रदेश से सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सिहुंता क्षेत्र में रहने वाले एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) के एक बस चालक ने अपने पेशे के प्रति ऐसा प्यार दिखाया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
हिमाचल प्रदेश के HRTC बस चालक ने घर की छत पर रहने के लिए सरकारी बस का ढांचा तैयार किया. यह ढांचा उन्होंने लकड़ी और टिन से बनाया, देखिए वीडियो! #HimachalPrdesh #HRTC #BusDriver #ViralVideo pic.twitter.com/38GsqM19iV — RABISH POST (@rabishpost) January 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
चेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
घर की छत पर बनवाई बस
ककरोटी क्षेत्र के रहने वाले HRTC चालक श्रीधर ने अपने घर की छत पर लकड़ी और टीन की मदद से एक बसनुमा कमरा तैयार करवाया है। खास बात यह है कि यह ढांचा बिल्कुल असली सरकारी बस जैसा दिखता है।
हरे और सफेद रंग की पेंटिंग, बस का डिजाइन, सीटें, स्टीयरिंग और यहां तक कि पहियों का लुक भी इसमें शामिल किया गया है। दूर से देखने पर कोई भी धोखा खा जाए और इसे असली एचआरटीसी बस ही समझ बैठे। यही वजह है कि श्रीधर की यह अनोखी छत वाली बस पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
ये खबर भी पढ़ें : बर्फ पर दिखा रहा था स्वैग, अचानक फिसला पैर… स्टंट का वीडियो हुआ वायरल
नौकरी जुनून बन जाए, तो इंसान प्रेरणा बन जाता है
आज श्रीधर का घर किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी लोग इस अनोखी बस को देखने पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी सरकारी कर्मचारी को अपनी नौकरी से इतना प्यार करते देखा है। इस अनोखी बस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों लाइक्स व कमेंट्स आ चुके हैं। कोई इसे सच्चा सरकारी कर्मचारी बता रहा है तो कोई कह रहा है कि काश हर इंसान अपने काम से इतना ही प्यार करे। यह कहानी साबित करती है कि जब नौकरी जुनून बन जाए, तो वह इंसान को दूसरों के लिए प्रेरणा बना देती है।
