हाईवे पर 140 की रफ्तार से आई मौत: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को उड़ा दिया, वीडियो वायरल
Highway Accident Viral Video उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक हाईवे हादसे का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 120-140 की रफ्तार से आती कार सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मारकर हवा में उड़ाया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Highway Accident CCTV Footage : हाईवे पर चलती जिंदगी उतनी ही तेज होती है, जितनी तेज वहां दौड़ती गाड़ियां होती हैं। कई बार मौत इतनी खामोशी से और इतनी रफ्तार में आती है कि इंसान को संभलने का भी मौका नहीं मिलता। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक दिल दहला देने वाला वीडियो इसी डरावनी सच्चाई को सामने लाता है।
कुछ ही सेकंड के इस फुटेज में मौत हवा के झोंके की तरह आती है और देखते ही देखते सब कुछ तबाह कर देती है। हाईवे किनारे खड़ा एक लड़का, पास में मिट्टी हटाता दूसरा शख्स, सामान्य माहौल और अचानक उसी वक्त 120 से 140 की स्पीड से दौड़ती एक सफेद कार—वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
📍Maharajganj, Uttar Pradesh:
CCTV footage – A man sprinkling water on his roadside plot was suddenly struck from behind by a speeding Maruti Swift Dzire, which flung him several meters away. pic.twitter.com/ClutntbyTs — Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) December 6, 2025
सम्बंधित ख़बरें
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
‘महीने के 50 हजार कमाता हूं…’ 9वीं के छात्र की कमाई सुन दंग रह गए दरोगा जी, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
हाइवे पर हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल
वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि दो लड़के हाईवे किनारे अपना काम कर रहे होते हैं। उनमें से एक सड़क के बिल्कुल पास खड़ा है, जबकि दूसरा मिट्टी हटाने में व्यस्त है। हाईवे पर गाड़ियां सामान्य स्पीड में गुजर रही हैं और किसी को भी नहीं लगता कि अगले कुछ सेकंड में ऐसा हादसा होने वाला है जिसे देखकर लोगों की सांसें थम जाएंगी।
तभी दूर से एक सफेद कार बहुत तेज रफ्तार में आती दिखाई देती है। उसकी स्पीड इतनी ज्यादा है कि कैमरे में उसकी सिर्फ एक झलक दिखाई देती है। लड़का शायद सोच भी नहीं पाता कि मौत किस रफ्तार से उसकी ओर बढ़ रही है। कुछ ही पलों में तेज रफ्तार कार उस पर चढ़ जाती है और वह हवा में उछलकर ओझल हो जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : शादी में दुल्हन के भाई ने उड़ाए डॉलर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
टक्कर इतनी जोरदार होती है कि पूरा दृश्य धूल और मिट्टी के गुबार में बदल जाता है। अगले कुछ सेकंड तक कुछ भी साफ दिखाई नहीं देता। हादसे के तुरंत बाद कार वहां से इतनी तेजी से निकल जाती है कि उसका पता भी नहीं चलता। वहीं, पास में खड़ा दूसरा लड़का सदमे में पत्थर की तरह वहीं जम जाता है।
वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का बताया जा रहा है। यह वीडियो लाखों लोगों ने देखा है और सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा—“मौत तो हवा की तरह आई”, तो किसी ने चेतावनी दी—“हाईवे किनारे कभी भी लापरवाही से नहीं खड़ा होना चाहिए।”
