हार की कगार पर खड़े अनिल विज का छलका दर्द; गाया मोहम्मद रफी का गाना, हो गए वायरल
Haryana Assembly Elections 2024: अंबाला कैंट सीट पर कांग्रेस का साथ छोड़ निर्दलीय में शामिल हुईं उम्मीदवार चित्रा सरवारा आगे चल रही हैं। इस सीट पर वह भाजपा के अनिल विज को पीछे छोड़ चुकी हुं। इसी वजह से बीजेपी के उम्मीदवार और राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का दर्द छलका है और उन्होंने मशहूर गायक मोहम्मद रफी का गीत ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया….' गाते दिखे।
- Written By: मृणाल पाठक
अनिल विज (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में 90 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। जहां भाजपा की जीत होती दिखाई दे रही है। लेकिन हरियाणा के अंबाला कैंट सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज पीछे चल रहे हैं। जिसका दर्द उनका मीडिया के सामने छलका और वह अपने अंदाज में गाना गाने लगे।
दरअसल, अंबाला कैंट सीट पर कांग्रेस का साथ छोड़ निर्दलीय में शामिल हुईं उम्मीदवार चित्रा सरवारा आगे चल रही हैं। इस सीट पर वह भाजपा के अनिल विज को पीछे छोड़ चुकी हुं। इसी वजह से बीजेपी के उम्मीदवार और राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का दर्द छलका है और उन्होंने मशहूर गायक मोहम्मद रफी का गीत ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया….’ गाते दिखे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH | #HaryanaElections | BJP candidate from Ambala Cantt, Anil Vij sings,” Mein zindagi ka saath nibhata chala gaya, har fikr ko dhuyen mein udata chala gaya….” Vij trailing by a margin of 1199 votes after 2/16 rounds of counting here, as per the latest EC data. pic.twitter.com/Gjyr5Be0PQ — ANI (@ANI) October 8, 2024
सम्बंधित ख़बरें
ममता की हैट्रिक या BJP का उदय…बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक वोटिंग के क्या मायने? हर बार मिले हैं अलग नतीजे
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
‘मुझे कुर्सी नहीं, BJP का अंत चाहिए’, पहले चरण के रुझानों के बाद ममता बनर्जी के बदले तेवर; दिया बड़ा संकेत
बारामती और राहुरी में कड़ा मुकाबला, वोटिंग के आंकड़ों ने बढ़ाई दिग्गजों की धड़कनें, 4 मई को आएंगे नतीजें
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अनिल विज का वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। वह हाथ में चाय की कप लिए कहते हैं, “मैंने हरियाणा का सबसे ज्यादा ऑर्गेनाइज चुनाव लड़ा है और फिर वह ये गाना अपने अंदाज में गाने लगते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव आयोग ने बताया है कि हरियाणा में बीजेपी के बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। अब तक के रुझानों के अनुसार भाजपा ने हरियाणा में 46 सीट, कांग्रेस ने 35 सीट और अन्य ने 6 सीट हासिल की है।
यह भी पढ़ें- Haryana Assembly Elections : जानिए कौन हैं अनिल विज को हरा रही निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा?
अनिल विज कई बार हरियाणा में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हालांकि उन्हें कुछ दिन पहले हुए कैबिनेट के फेरबदल में उनसे यह ओहदा ले लिया गया था। अनिल विज के कद और साख के मुताबिक अंबाला में उन्हें पछाड़कर आगे निकलना किसी भी कैंडिडेट के लिए बड़ी बात है।
