

Uncle Shoots Drone : आजकल शादियों में फोटो और वीडियो शूटिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। लगभग हर शादी में कई कैमरामैन और ड्रोन कैमरे देखने को मिल जाते हैं, जो पूरे समारोह को खास अंदाज में रिकॉर्ड करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर भी मजबूर कर दिया।
वायरल क्लिप में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर कई लोग खड़े नजर आते हैं और उनके हाथ में राइफल दिखाई देती है। इसी दौरान ऊपर उड़ रहा ड्रोन कैमरा दूल्हा-दुल्हन की रिकॉर्डिंग कर रहा होता है।
वीडियो में अचानक एक चाचा ऐसा काम कर देते हैं, जिसे देखकर हर कोई चौंक जाता है। ड्रोन कैमरा हवा में उड़ रहा होता है, तभी चाचा उस पर निशाना लगाकर गोली चला देते हैं। गोली लगते ही ड्रोन नीचे गिर जाता है और कैमरे का नुकसान हो जाता है।
शादी में मौजूद लोग कुछ देर के लिए हैरान रह जाते हैं। यह पूरा मामला कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना को देखकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह वायरल वीडियो X पर @Rudhrayadav001 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए हैं।
एक यूजर ने लिखा, “चाचा तो फायर निकले।” दूसरे ने कहा, “बेचारे कैमरा वाले का नुकसान कर दिया।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “कहीं और ही फायर कर लेते।” यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर कब कौन सा नजारा वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता।