गुड़गांव में Uber ऑटो ड्राइवर की दबंगई! ग्राहक से शराब की डिमांड, वीडियो वायरल

Uber Driver Viral Video : गुड़गांव में एक Uber ऑटो ड्राइवर ने ग्राहक से शराब खरीदने की मांग की, वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने सख्त कार्रवाई की।
Uber removes driver after viral video shows him demanding alcohol from a customer in Gurgaon.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Auto Driver Demands Alcohol : गुड़गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक Uber ऑटो ड्राइवर ने ग्राहक के साथ अनुचित व्यवहार किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि इंफ्लूएंसर मानव, जो इंस्टाग्राम पर @usuallymanav नाम से जाने जाते हैं, एक ऑटो में सफर कर रहे थे।

इसी दौरान ड्राइवर ने उन्हें जबरन एक शराब के ठेके पर ले जाकर ड्रिंक खरीदने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, ड्राइवर ने कथित तौर पर यह भी कहा कि जब तक वह शराब नहीं खरीदेंगे, वह ऑटो आगे नहीं बढ़ाएगा। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।

Uber ऑटो ड्राइवर ने जबरदस्ती ग्राहक से मांगी शराब

वीडियो के पहले हिस्से में मानव ड्राइवर के इस व्यवहार को रिकॉर्ड करते नजर आते हैं। हालांकि जैसे ही कैमरा ऑन होता है, ड्राइवर अपने बयान से पलट जाता है और शराब वाली बात से साफ इनकार करने लगता है।

वह बहाना बनाते हुए कहता है कि ऑटो खराब हो गई है और इसी वजह से वह आगे नहीं जा सकता। इस दौरान दोनों के बीच बहस भी होती है। बाद में मानव एक अन्य कैब ड्राइवर के पास जाकर पूरी स्थिति बताते हैं, जहां वह ड्राइवर भी उनका समर्थन करता है और आरोपी ऑटो ड्राइवर को समझाने की कोशिश करता है।

Uber ने कार्रवाई कर ड्राइवर को नौकरी से निकाला

इस मामले के सामने आने के बाद Uber ने भी प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने कमेंट कर कहा कि इस तरह का व्यवहार उनके दिशानिर्देशों के खिलाफ है और इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Uber कंपनी ने यह भी बताया कि उन्होंने पीड़ित से संपर्क किया है और संबंधित ड्राइवर को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने ड्राइवर के व्यवहार की आलोचना की और कहा कि ऐसे मामलों को सामने लाना जरूरी है, ताकि बाकी ड्राइवर भी इससे सबक ले सकें।

Navbharat Live
navbharatlive.com