Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बॉयफ्रेंड से हुआ झगड़ा तो लड़की ने सड़क पर काटा बवाल, पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर किया हंगामा

Vadodara Girl Viral Video:

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 16, 2026 | 12:28 PM

पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठी लड़की (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gujarat Viral News: गुजरात के वडोदरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के मकरपुरा GIDC इलाके में एक लड़की ने पुलिस की जनरक्षक यानी DIAL 112 की गाड़ी को रुकवाया और फिर उसके बोनट पर बैठ गई। यह घटना बृहस्पति चौराहे से मंजलपुर तुलसीधाम की ओर जाने वाली सड़क पर महादेव मंदिर के सामने हुई। लड़की ने गाड़ी पर चढ़कर काफी देर तक हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, लड़की के किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अपने प्रेमी से विवाद के चलते उसने सार्वजनिक सड़क पर बवाल मचाया। लड़की की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है। आमतौर पर शराब के नशे से जुड़ी ऐसी घटनाएं दिल्ली-गुरुग्राम जैसे इलाकों में सामने आती हैं, लेकिन इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है।

पुलिस वाहन के बोनट पर चढ़ी लड़की

काफी समय बाद लड़की पुलिस वाहन के बोनट से नीचे उतरी। गौरतलब है कि गुजरात एक शराबबंदी वाला राज्य है और यहां शराब के सेवन पर पूरी तरह रोक है, ऐसे में इस तरह की घटना दुर्लभ मानी जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप को मचाडो ने दिया नोबेल, क्या अवॉर्ड विजेता कहलाएंगे? जानें क्या कहता है नियम

ब्रिटिश संसद में गूंजा ‘कामसूत्र’… PM स्टार्मर ने महिला सांसद को लेकर कही ‘गंदी बात’, VIDEO से मचा बवाल

साउथ चाइना सी में खत्म होगी चीन की दादागिरी…जापान ने फिलिपींस से मिलाया हाथ, अब क्या करेगा ड्रैगन?

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने जलाया हिंदू शिक्षक का घर…अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी, देखें खौफनाक VIDEO

पुलिस के मुताबिक, लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी दे दी गई है। वडोदरा पुलिस की महिला अधिकारी लड़की की काउंसलिंग कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़की ने सरेआम हंगामा क्यों किया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन को रोक दिया लोको पायलट ने… बुजुर्ग महिला के लिए दिखाई इंसानियत, मुंबई लोकल का वीडियो वायरल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। लड़की की उम्र 16 साल होने की बात सामने आई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने किस तरह का नशा किया था, क्या वह शराब के नशे में थी या फिर किसी अन्य ड्रग का सेवन किया था।

Gujarat bizarre incident girl stopped an emergency janrakshak 112 in vadodara city creates huge ruckus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 12:28 PM

Topics:  

  • Gujarat
  • Latest News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.