मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, घुसपैठ की कोशिश करता पाकिस्तानी गिरफ्तार
Punjab News: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच अमृतसर में पाकिस्तानी सीमा पर लगी कंटीली तार के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोमवार देर रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Pakistani Arrested at Border: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पंजाब में भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में अमृतसर सेक्टर में कंटीली तार के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सोमवार देर रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है।
बीएसएफ ने घुसपैठिया पकड़ा
BSF की 181 कंपनी के कमांडेंट राकेश नेगी की शिकायत के मुताबिक, जवान बॉर्डर आउट पोस्ट राजाताल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को कंटीली तार के नजदीक आते देखा और तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने खुद को पाकिस्तान के जिला शेखूपुरा के मुरीदके का निवासी मोहम्मद अशफाक बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8,000 पाकिस्तानी रुपए, एक मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद हुए। बाद में उसे पंजाब के थाना घरिंडा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह भारतीय सीमा में किस मकसद से घुसा था और क्या उसे स्थानीय स्तर पर किसी की मदद मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Afghanistan: बुर्के के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर अंधाधुंध फायरिंग, मासूम सहित दो लोगों की मौत
दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
IndiGo विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लखनऊ से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट, 180 यात्री थे सवार
दो दिन में दूसरी गिरफ्तारी
पंजाब से सटे सीमा क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन एक और पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी हुई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इससे पहले तरनतारन के खेमकरण सेक्टर में बीएसएफ और NCB ने संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो हेरोइन के साथ एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा था।
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में महाजंग के बीच ओमान की खाड़ी में भारत ने उतारी वारशिप, अलर्ट मोड में इंडियन नेवी
उसकी पहचान पाकिस्तान के जिला कसूर के चट्टिया गांव निवासी अबू बक्कर के रूप में हुई थी। उसके पास से भी मोबाइल फोन और पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन Khalistan Liberation Force (KLF) के लिए काम कर रहा था। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में निगरानी और सख्त कर रही हैं।
