20 हजार की नौकरी पर दादी का जवाब सुन इमोशनल हुए लोग, वायरल वीडियो ने जीत लिया दिल
Grandmother Love : इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में युवक अपनी दादी से 20 हजार की नौकरी करने की बात करता है, जिस पर दादी का भावुक जवाब लोगों का दिल छू रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Emotional Dadi Video : दादी-नानी का प्यार समझाने की जरूरत नहीं पड़ती, बस महसूस किया जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो दादी के गहरे स्नेह और फिक्र की झलक दिखाता है। इस वीडियो ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है। लोग इसे देखकर अपनी दादी और नानी को याद कर रहे हैं।
20 हजार की नौकरी और दादी की फिक्र
यह वीडियो इंस्टाग्राम के लोकप्रिय पेज sharmajikabaddabeta पर शेयर किया गया है, जिसे फेमस इंफ्लूएंसर श्याम शर्मा ने पोस्ट किया है। वीडियो में श्याम अपनी दादी से कहते हैं, “यहीं 20 हजार की नौकरी कर लूं और बाहर न जाऊं?” इस पर दादी तुरंत हां कह देती हैं। जब श्याम पूछते हैं कि 20 हजार में क्या होगा, तो दादी मासूमियत से जवाब देती हैं, “कभी-कभी जाओ।”
इसके बाद वह बताती हैं कि जब वह गांव लौट जाती हैं तो उन्हें अपने पोते की बहुत फिक्र रहती है। भावुक होते हुए वह कहती हैं, “सच्ची बताऊं, बहुत फिकर रहवे है।” दादी की आंखों में झलकती चिंता और प्यार ने इस वीडियो को बेहद खास बना दिया है।
ये खबर भी पढ़ें : ‘1500 रूपये महीने दे रहे, कार्यक्रम में नहीं आई तो काट देंगे नाम’, लाडली बहनों को MP के मंत्री की धमकी- VIDEO
लोगों को याद आई अपनी दादी
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भावनाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि उन्हें अपनी गुजर चुकी दादी याद आ गई। किसी ने लिखा, “मेरी दादी भी ऐसी ही थीं, बहुत प्यारी।”
तो किसी ने कहा कि दादी का प्यार दुनिया की सबसे कीमती चीज है। यह वीडियो सिर्फ एक बातचीत नहीं, बल्कि उस रिश्ते की याद दिलाता है जिसमें चिंता भी है, दुलार भी और बिना शर्त अपनापन भी।
