बच्चों से पूछा क्या बनोगे, जवाब ऐसा मिला कि दीदी कैमरा छोड़कर चली गईं, Video वायरल
Funny Viral Clip : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कंटेंट क्रिएटर बच्चों से सवाल पूछने जाती है, लेकिन बच्चों का मासूम और सीधा जवाब ऐसा होता है कि वह असहज होकर वहां से चली जाती है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Kids Honest Reply : आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ लगी हुई है। कोई सड़क पर माइक लेकर सवाल पूछता नजर आता है तो कोई पार्क और गलियों में खेल रहे बच्चों से इंटरव्यू करता दिखता है। अक्सर ऐसे वीडियो मजेदार होते हैं और लोगों का खूब मनोरंजन भी करते हैं, लेकिन कई बार यही कोशिश कंटेंट क्रिएटर पर भारी पड़ जाती है।
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बच्चों से सवाल पूछने जाती है, लेकिन बच्चों का जवाब उसे पूरी तरह चुप करा देता है।
इतना पर्सनल नहीं जाना था, बच्चे मन के सच्चे दीदी डर गई.. दीदी डर गई 🤭😂 pic.twitter.com/QqHSzKYqV8 — Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) December 26, 2025
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मोबाइल कैमरा ऑन करके कुछ बच्चों के पास जाती है और उनसे आत्मविश्वास के साथ सवाल करती है कि बड़े होकर तुम क्या बनना चाहते हो। बच्चे ध्यान से उसकी बात सुनते हैं, तभी एक बच्चा मासूमियत से उल्टा सवाल कर देता है कि पहले आप बताओ, आप क्या बनोगी।
लड़की मुस्कुराते हुए जवाब देती है कि वह तो बड़ी हो चुकी है। लेकिन इसके बाद बच्चों का अगला सवाल माहौल ही बदल देता है। बच्चे तुरंत पूछते हैं, “तो फिर कुछ बनी क्यों नहीं?” यह सुनते ही वहां मौजूद सभी बच्चे जोर-जोर से हंसने लगते हैं। कुछ सेकंड के लिए लड़की बिल्कुल शांत हो जाती है और उसके चेहरे से मुस्कान गायब हो जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए MS Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
इतना पर्सनल नहीं जाना था, बच्चे मन के सच्चे
वीडियो में साफ दिखता है कि सवाल लड़की को असहज कर देता है। बिना कुछ बोले वह गुस्से और झेंप के साथ वहां से चली जाती है। यही पल लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है और इसी वजह से वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को X पर @TheBahubali_IND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
कैप्शन में लिखा गया है, “इतना पर्सनल नहीं जाना था, बच्चे मन के सच्चे। दीदी डर गई, दीदी डर गई।” सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि बच्चों के पास कोई फिल्टर नहीं होता, तो किसी ने कहा कि सवाल सीधा आत्मा तक पहुंच गया।
