वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है।
Shashi Tharoor Fake Video : टी20 वर्ल्ड कप के तहत 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। इसी बीच सोशल मीडिया पर Shashi Tharoor का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
वीडियो में दावा किया गया कि थरूर पाकिस्तान की कूटनीति की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह पस्त हो गया। वीडियो में एएनआई का लोगो भी दिख रहा था, जिससे इसे असली बताया जा रहा था। पाकिस्तानी यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए दावा किया कि थरूर ने पाकिस्तान के रुख की सराहना की है।
10 फरवरी को एएनआई के आधिकारिक अकाउंट पर साझा मूल वीडियो में थरूर ने बिल्कुल अलग बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे एक राजनेता हैं, लेकिन खेल में राजनीति पसंद नहीं करते। उनका कहना था कि राजनीति और कूटनीति अपनी जगह है, जबकि क्रिकेट खिलाड़ियों को अपना खेल खेलने देना चाहिए।
#WATCH | Delhi: On Pakistan to play against India in T20 World Cup, Congress MP Shashi Tharoor says, “I am a politician, but I don’t like politics in cricket and sports. I think sports are a different field, a different game. Let politicians do their politics somewhere else,… pic.twitter.com/paL4uhRQQu — ANI (@ANI) February 10, 2026
उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच के होने पर खुशी जताई थी, लेकिन पाकिस्तान की कूटनीति की कोई विशेष प्रशंसा नहीं की थी। खुद थरूर ने भी एक्स पर वायरल वीडियो को फर्जी बताया और कहा कि यह उनकी भाषा और आवाज नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें : FACT CHECK : ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर लगाया एक साल का बैन? वायरल प्रेस रिलीज निकली फर्जी
जांच में यह भी सामने आया कि वीडियो की आवाज AI जनरेटेड है। DeepFake-O-Meter जैसे टूल ने इसे 100 प्रतिशत तक फेक बताया, जबकि एक अन्य मॉडल ने आवाज को 95 प्रतिशत से ज्यादा नकली पाया।
वॉयस डिटेक्टर ने भी कम ऑथेंटिसिटी स्कोर दिया। साफ है कि यह वीडियो एआई तकनीक से तैयार किया गया डीपफेक है, जिसका इस्तेमाल भ्रामक दावा फैलाने के लिए किया गया।