जनरल टिकट लेकर AC कोच में चढ़ा यात्री, TTE से बहस का वीडियो वायरल; बोला- ‘एक चवन्नी ज्यादा नहीं दूंगा’
TTE Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जनरल टिकट लेकर AC कोच में यात्रा कर रहा एक यात्री टिकट चेकिंग के दौरान TTE से बहस करता नजर आया। यात्रियों की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
AC Coach Viral Video : भारतीय रेलवे में बिना आरक्षण स्लीपर या एसी कोच में यात्रा करने को लेकर अक्सर विवाद सामने आते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टिकट चेकिंग के दौरान एक यात्री और टिकट परीक्षक (TTE) के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।
वीडियो में एक शख्स ट्रेन की अपर बर्थ पर लेटा हुआ नजर आता है। जब टीटीई उससे टिकट दिखाने और नीचे उतरने के लिए कहता है, तो वह नीचे आने के बजाय वहीं से बहस शुरू कर देता है।
यात्री का कहना होता है कि यदि ट्रेन में सीटें खाली हैं तो किसी भी यात्री को वहां बैठने का अधिकार होना चाहिए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस ट्रेन का है। इसलिए वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
सम्बंधित ख़बरें
कनाडा की सड़कों पर फ्री में मिल रहे टीवी, सोफा और डिशवॉशर! इंडियन कपल ने दिखाया अनोखा ट्रेंड
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
ट्रेन गवर्नमेंट की है हम कहीं भी बैठेंगे एक चवन्नी भी नहीं देंगे जनरल टिकट लेकर अंकल आराम से स्लीपर की बर्थ पर लेटकर सफर कर रहे थे जब TTE ने पकड़ा तो नियम मानने के बजाय ज्ञान देने लगा बोला -ट्रेन सरकार की है खाली है तो हम यहीं लेटूंगा एक चवन्नी भी नहीं दूंगा…Open news pic.twitter.com/3b2cNSGhPc — Radhika Podcast 2.0🎙️ (@RADHIKA_INF) August 1, 2026
जनरल टिकट लेकर AC कोच में चढ़ा यात्री
वीडियो में यात्री लगातार रेलवे नियमों पर सवाल उठाते हुए कहता है कि वह गुवाहाटी तक का जितना वास्तविक किराया बनता है, उतना देने के लिए तैयार है, लेकिन “एक चवन्नी ज्यादा नहीं दूंगा।” दूसरी ओर टीटीई उसे रेलवे नियमों के अनुसार अतिरिक्त शुल्क और जुर्माना भरने के लिए कहता है।
जब यात्री नीचे उतरने से भी इनकार करता है, तो टीटीई उसे सीट से नीचे आने को कहता है और जरूरत पड़ने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बुलाने की चेतावनी भी देता है। करीब दो मिनट लंबे इस वीडियो का अंत इसी बहस के साथ हो जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : कनाडा की सड़कों पर फ्री में मिल रहे टीवी, सोफा और डिशवॉशर! इंडियन कपल ने दिखाया अनोखा ट्रेंड
TTE से बहस का वीडियो वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने यात्री के व्यवहार की आलोचना की। कई लोगों ने कहा कि रेलवे के नियम सभी यात्रियों के लिए समान हैं और उनका पालन करना जरूरी है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, केवल जनरल टिकट होने पर यात्री स्लीपर या एसी कोच में यात्रा नहीं कर सकता।
यदि किसी को आरक्षित कोच में यात्रा करनी है, तो उसे टीटीई की अनुमति और निर्धारित अतिरिक्त किराया व जुर्माना देना होता है। नियमों का पालन न करने पर टीटीई अतिरिक्त शुल्क वसूल सकता है और आवश्यकता पड़ने पर यात्री के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल की मदद भी ली जा सकती है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि यात्रा के दौरान नियमों का पालन करना ही सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक होने की पहचान है।
