- Hindi News »
- Viral »
- G7 Summit Emmanuel Macron Giorgia Meloni Viral Video
ऐसा क्या बोले मैक्रों कि जॉर्जिया मेलोनी ने घुमा ली आंखें, फ्रांसीसी राष्ट्रपति और इटली की पीएम की खुसफुस का VIDEO हुआ वारयल
जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने कनाडा पहुंचीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राउंड टेबल मीटिंग के दौरान कुछ कानाफूसी हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: आकाश मसने

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई कानाफूसी (सोर्स: वीडियो)
जी-7 देशों के समूह की शिखर सम्मेलन में भाग लेने कनाडा पहुंचीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह G-7 राउंडटेबल मीटिंग के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कुछ फुसफुसाते हुए और बीच-बीच में अपनी आंखें घुमाते हुए कैमरे में कैद हो गईं। यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।
कनाडा के अल्बर्टा में 51वें जी7 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई, जिसमें दुनिया की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं के नेता व्यापार, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए। मेलोनी और मैक्रों राउंडटेबल में अगल-बगल बैठे थे। यह एक एक असामान्य जोड़ी थी, क्योंकि एक साल पहले इटली में जी7 शिखर सम्मेलन में दोनों के बीच टकराव हुआ था।
क्या है वीडियाे में?
राउंडटेबल सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बोल रहे थे। इस समय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मेलोनी की ओर झुके और अपना मुंह ढकते हुए उनसे फुसफुसाए। मेलोनी ने अंगूठा उठाकर जवाब दिया। कुछ सेकंड बाद, जब मैक्रों फिर से झुके तो इस बार मेलोनी ने सुनते समय अपना मुंह ढक लिया। मेलोनी मैक्रों की टिप्पणियों से प्रभावित नहीं थीं और उनकी टिप्पणी के जवाब में उन्होंने अपनी आंखें घुमाईं।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल में हेडमिस्ट्रेस से बच्चों से मसाज करवाने का वीडियो वायरल, यूपी में मचा हंगामा
1 करोड़ कमाने वाला दूल्हा चाहिए! मैचमेकर ने सुनाई क्लाइंट की कहानी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जिम में साधु बाबा ने उठाया भारी वजन, पहले उड़ाया मजाक फिर देखकर रह गए सब हैरान
Fact Check : राजनाथ सिंह का वायरल वीडियो निकला डीपफेक, ईरान-इजरायल युद्ध पर बयान का दावा फर्जी
🚨 WATCH: Georgia Meloni ROLLS HER EYES at France’s President Emmanuel Macron. The G7 is off to such a good start. Meloni is awesome, she can’t hide her distain for the globalist elite. pic.twitter.com/yoo9eTA0ap — mistersunshinebaby (@mrsunshinebaby) June 16, 2025
यह स्पष्ट नहीं है कि क्या कहा गया। किसी भी नेता ने वायरल वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की। बहुत ही संक्षिप्त आदान-प्रदान को तुरंत कैमरों ने कैद कर लिया और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर तेज़ी से शेयर किया गया।
यूजर्स ने किए ये कमेंट?
एक यूजर ने लिखा कि “G7 ने शानदार शुरुआत की। मेलोनी कमाल की हैं, वे वैश्विक अभिजात वर्ग के प्रति अपनी घृणा को छिपा नहीं सकतीं।”
एक अन्य ने क्लिप को कैप्शन के साथ शेयर किया और उसमें लिखा कि “G7 से ब्रेकिंग: यह वह क्षण है जब मैक्रोन मेलोनी से कहते हैं कि लोकल (जोकर) वैश्विक कमरे में आ गया है।” इतालवी प्रधानमंत्री का चेहरा सब कुछ बयां कर देता है।” तो किसी ने कहा, “मेलोनी ने कहा, यह आदमी क्या कर रहा है?”
G7 summit emmanuel macron giorgia meloni viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद से आज ही देंगे इस्तीफा? बिहार में सियासी हलचल तेज
Mar 07, 2026 | 11:43 AMमहाराष्ट्र बजट: ‘लाडकी बहिन’ के बीच 25 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य, महिलाओं के लिए खुलेंगे ‘उम्मीद मॉल’
Mar 07, 2026 | 11:40 AM2026-27 से पहली कक्षा में दाखिले के नए नियम लागू, 31 दिसंबर तक 6 साल होना जरूरी
Mar 07, 2026 | 11:38 AMचार दिन में दूसरी बार डोली ईरान की धरती, बंदर अब्बास में आया 4.1तीव्रता का भूकंप, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
Mar 07, 2026 | 11:30 AMबल्लारपुर बनेगा दुनिया का ‘वुड हब’! महाराष्ट्र बजट में वर्ल्ड-क्लास टिम्बर म्यूजियम को मिली मंजूरी
Mar 07, 2026 | 11:30 AMफर्जी NIA नोटिस से डराकर 2.25 करोड़ वसूले, मुंबई साइबर पुलिस ने आरोपी दबोचा
Mar 07, 2026 | 11:28 AMअहमदाबाद में होटल और ड्रेसिंग रूम वाला ‘टोटका’ जिताएगा वर्ल्ड कप? फाइनल से पहले टीम इंडिया ने लिया बड़ा फैसला
Mar 07, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM














