Fact Check : राजनाथ सिंह का वायरल वीडियो निकला डीपफेक, ईरान-इजरायल युद्ध पर बयान का दावा फर्जी

Rajnath Singh Deepfake Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईरान के खिलाफ इजरायल के हमले का समर्थन किया है। यह वीडियो एआई से बनाया गया डीपफेक है।
A viral video claiming Rajnath Singh supported Israeli attacks on Iran was found to be a deepfake created using AI.
वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है।
Published on
Updated on

Rajnath Singh Viral Video Fact Check : सोशल मीडिया पर इन दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के हमलों का खुलकर समर्थन किया है।

वायरल क्लिप में उन्हें अंग्रेजी में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध से पहले इजरायल का दौरा किया था और तेहरान को चेतावनी दी थी कि शांति भंग करने के गंभीर परिणाम होंगे। इस वीडियो को फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई।

वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत

फैक्ट-चेक में यह दावा पूरी तरह गलत साबित हुआ है। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो असल में एआई की मदद से बनाया गया डीपफेक है। पड़ताल के दौरान संबंधित कीवर्ड्स के जरिए गूगल सर्च किया गया, लेकिन किसी भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट या सरकारी बयान में ऐसा कोई दावा नहीं मिला कि रक्षा मंत्री ने ईरान या इजरायल के मुद्दे पर ऐसा बयान दिया हो।

इसके बाद वीडियो के कीफ्रेम निकालकर रिवर्स इमेज सर्च किया गया, जिसमें यह सामने आया कि मूल वीडियो 23 नवंबर 2025 को राजनाथ सिंह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

AI जनरेटेड आवाज से बनाया डीपफेक वीडियो

मूल वीडियो दिल्ली में आयोजित ‘सिंधी समाज सम्मेलन’ का है, जिसमें राजनाथ सिंह सिंधी संस्कृति और विभाजन के इतिहास पर बात कर रहे थे। पूरे भाषण में उन्होंने इजरायल, ईरान या मध्य-पूर्व के किसी भी संघर्ष का जिक्र नहीं किया था।

तकनीकी जांच में वीडियो में होठों की हलचल और आवाज के बीच अंतर भी देखा गया, जिससे इसके एआई से बनाए जाने की आशंका मजबूत हुई। AI डिटेक्टर टूल्स जैसे Hive Moderation, AuRigin AI और Truth Scan ने भी इसे AI जनरेटेड बताया। विशेषज्ञों के अनुसार यह एक क्लासिक डीपफेक वीडियो है, जिसमें असली वीडियो को एडिट कर अलग ऑडियो जोड़ दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com