वेटर्स की ट्रे ने बचा ली मासूम बच्चे की जान, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
- Written By: मृणाल पाठक
एक बच्चा कितना नादान होता है यह बात सभी जानते हैं। उनकी मस्ती लोगों की वजह से मां बाप परेशान भी हो जाते हैं। लेकिन, अगर बच्चे मस्ती नहीं करते तो लोगों का मन भी नहीं लगता है। हालांकि, उनकी मस्ती कभी-कभी जोखिम भरी भी होती है। इसलिए कहा जाता है कि पेरेंट्स (Parents) को हमेशा पाने बच्चे पर नज़र बनाएं रखनी चाहिए। कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां एक बच्चे की मस्ती उसी के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी।
इंटरनेट पर देख आप डर जाएंगे। यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है और लोग इस वीडियो को देखकर सिख ज़रूर ले रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा शरारत करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन, वह मस्ती करने के दौरान पहले एक लड़की को धक्का देता है फिर तेज़ी में जाकर फ्रिज खोलता है।
सम्बंधित ख़बरें
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
Bandhani Fashion: अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो बांधनी है बेस्ट, हर मौसम में देगा कंफर्ट के साथ स्टाइल
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान, मौत से पहले video, फिर आत्महत्या! भंडारा में मचा हड़कंप
जिसकी वजह से फ्रिज अपना संतुलन खो देता है और इसी वजह से वह बच्चे पर गिरने ही वाला होता है, तभी एक वेटर ट्रे लेकर वहां पहुंचता है और फ्रिज को बच्चे के ऊपर गिरता देख वेटर अपनी पूरी जान लगाकर उसे नीचे गिरने से रोकने की कोशिश करती है।
इसी दौरान वह लड़की भी दौड़कर फ्रिज को पकड़ने वहां आ जाती है, जिसे बच्चे ने धका दिया होता है। इस तरह बच्चा फाटक से फ्रिज के नीचे से निकल जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप समझ ही जाएंगे कि अगर वेटर उस फ्रिज को नहीं थामती तो यकीनन कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन शुक्र है कि बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट रेड्डिट (Reddit) पर शेयर किया गया है।
