मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
Iqra Hasan Saharanpur Controversy: सहारनपुर थाने पहुंचीं सपा सांसद इकरा हसन ने पुलिस को जमकर लताड़ा। पीड़ित परिवार की गिरफ्तारी पर भड़कीं सांसद ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाया सवाल।
- Written By: अमन मौर्या
SP MP Iqra Hasan Police Fight: समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन सहारनपुर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ बेहद गुस्से में नजर आईं। एक युवक की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर इकरा हसन पीड़ित परिवार के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं। पीड़ित परिवार का आरोप था कि पुलिस मामले की सही जांच नहीं कर रही है। मुलाकात के बाद जब वे दफ्तर के बाहर खड़े होकर दूसरी एप्लीकेशन तैयार कर रही थी, तभी पुलिस ने उन्हें वहां से हटने को कहा, जिसके बाद तीखी बहस शुरू हो गई। इकरा हसन ने पुलिस अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता की तनख्वाह पर काम करने वाले अधिकारी पीड़ितों की बात सुनने के लिए ही बैठे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इससे नाराज सांसद महिला थाने पहुंच गईं। उन्होंने साफ कहा कि अगर दुख जाहिर करना अपराध है, तो उन्हें भी जेल भेजा जाए, नहीं तो परिजनों को तुरंत रिहा किया जाए।