कठपुतली में ऐसे डाली जान कि लोग देखते रह गए, वायरल वीडियो में कलाकार ने जीता दिल
Puppet Show Viral Video : सोशल मीडिया पर एक कठपुतली कलाकार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कलाकार ने अपने शानदार हाव-भाव और मूवमेंट के जरिए कठपुतली का शो दिखाया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Puppet Street Show Video : दुनिया में कला के कई रूप हैं और कलाकार अलग-अलग तरीकों से अपनी प्रतिभा लोगों तक पहुंचाते हैं। कुछ लोग बड़े मंचों पर अपनी कला दिखाते हैं तो कई कलाकार सड़क किनारे अपने हुनर से लोगों का मनोरंजन करते हैं। सोशल मीडिया के दौर में अब ऐसे कलाकारों को अपनी पहचान बनाने के लिए बड़े मंचों का इंतजार भी नहीं करना पड़ता।
अगर किसी का हुनर लोगों को पसंद आ जाए तो उसका वीडियो कुछ ही समय में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कलाकार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
कठपुतली का अनोखा वीडियो जमकर वायरल
वायरल वीडियो में एक कठपुतली कलाकार अपनी अनोखी कला का प्रदर्शन करता नजर आता है। वीडियो में दिखाई देता है कि एक कठपुतली हाथ में पेन लेकर कुछ बनाने की कोशिश कर रही है। वह पेन को ध्यान से उठाती है, उसकी स्याही जांचती है और फिर कागज पर कुछ बनाने लगती है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कठपुतली के हर छोटे-छोटे हावभाव इतने वास्तविक दिखाई देते हैं कि कुछ पल के लिए ऐसा लगता है जैसे वह सचमुच जिंदा हो। कलाकार उसके हर मूवमेंट को बेहद सटीक तरीके से नियंत्रित करता हुआ दिखाई देता है। यही वजह है कि वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : बाइक सवार पर तेंदुए के हमले का वायरल वीडियो निकला फर्जी, पड़ताल में सामने आई सच्चाई
लोगों ने वीडियो देख कलाकार की खूब तारीफ की
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में नजर आने वाले कलाकार फ्रांसीसी कठपुतली कलाकार Rafael Gromi बताए जा रहे हैं। उन्हें अपने शानदार फिजिकल थिएटर और जीवंत अभिव्यक्तियों के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर लोग उनके प्रदर्शन को देखकर काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं।
कई यूजर्स ने कहा कि कला का असली रूप यही है, जहां बिना किसी बड़े सेट या तकनीक के सिर्फ हुनर लोगों को बांधकर रख देता है। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि वीडियो देखकर ऐसा लगा जैसे कठपुतली सच में जीवित हो गई हो।
