PM Modi ने Meloni को दी Melody टॉफी, इंटरनेट पर फिर मचा तहलका, 200 मिलियन व्यूज ने तोड़े रिकॉर्ड

PM Modi Meloni Viral Video: नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी जब भी सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीर या वीडियों डालते है तो मीम्स और वायरल पोस्ट्स की बाढ़ आ जाती है और ऐसा उनकी नई पोस्ट में भी हुआ।
PM Modi Gifts Melody Toffee to Meloni 200 Million Views on PM Modi Meloni Viral video
PM Modi Meloni (Source. Socail Media/Instagram)
Published on
Updated on

PM Modi Meloni Political Moments: नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी जब भी सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीर या वीडियों डालते है तो मीम्स और वायरल पोस्ट्स की बाढ़ आ जाती है। ऐसे में एक बार फिर दोनों नेताओं की मुलाकात इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गई है और इस बार वजह एक छोटी-सी Melody टॉफी है जिसे खुद पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को गिफ्ट में दिया है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडियाा पर एक बार फिर पुराना Melodi ट्रेंड जिंदा तो हुआ ही उसके साथ कुछ ही पलों में यह वीडियो रिकॉर्डतोड़ व्यूज भी हासिल कर चुका है।

Melodi ट्रेंड ने फिर मचाई धूम

आपने देखा ही होगा की इंटरनेट पर लंबे समय से Melodi नाम का ट्रेंड चलता आ रहा है जो की मोदी और मेलोनी के नामों को जोड़कर बनता है। ऐसे में जब भी दोनों नेता साथ सोशल मीडिया पर दिखते है तो मजेदार मीम्स और वायरल कंटेंट की बाढ़ आ जाती है और ऐसा ही कुछ पीएम मोदी की नई वीडियों जिसमें वो मुस्कुराते हुए मेलोनी को Melody टॉफी का पैकेट दें रहे है उसमें भी नजर आया। इस वीडियों में मेलोनी ने भी हंसते हुए उनका धन्यवाद किया। लेकिन यह छोटा सा पल इंटरनेट यूजर्स को इतना पसंद आया कि वीडियो ने सोशल मीडिया पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए।

ट्रंप और मस्क भी नहीं दे पाए ऐसी वायरलिटी

वहीं इस वीडियों के व्यूज इसलिए भी वायरल हो रहे है क्योंकि ना तो Donald Trump और ना ही Elon Musk जैसे बड़े नाम मेलोनी के सोशल मीडिया पर इतने वायरल नहीं हुए है। जितना की पीएम मोदी के साथ वाले पोस्ट्स मेलोनी की वायरल हुई है। मेलोनी के सोशल मीडिया को देखे तो इसमें उन्होंने दुनिया के कई बड़े नेताओं और बिजनेसमैन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन सबसे ज्यादा व्यूज मोदी के साथ वाले फोटो और वीडियो को ही मिल रहे हैं। बात करें ट्रंप के साथ उनके पोस्ट की तो उसपर केवल 3 मिलियन के आस पास व्यूज है लेकिन मोदी के साथ वायरल वीडियो ने सारे रिकॉर्ड को पीछे कर दिया है।

Melody Team वाली सेल्फी भी हुई थी सुपरहिट

वहीं यह पहली बार नहीं है कि दोनों नेताओं का दोस्ताना और केमिस्ट्री इस तरह वायरल हो रहा है। इससे पहले साल 2024 के G7 सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी वीडियो शेयर किया था और लिखा था Hello from Melodi team. इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर मीम्स का तूफान ला दिया था। जिसमें लोगों ने दोनों नेताओं के इस फ्रेंडली अंदाज को खूब पसंद भी किया। जिसको देखते हुए उस वीडियोंं पर अब तक 67.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके है।

G20 से लेकर डिनर टेबल तक चर्चा में रही बॉन्डिंग

बता दें कि पीएम मोदी और मेलोनी की सिर्फ आधिकारिक बैठकों वाली तस्वीर ही वायरल नहीं है बल्कि कार राइड, डिनर और अनौपचारिक बातचीत की तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें G20 Summit के दौरान भी दोनों नेताओं की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी थी। जिसको देख कर यह लगने लगा है कि मोदी और मेलोनी एक फ्रेम में आते हैं तो इंटरनेट को नया वायरल ट्रेंड मिल जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com