Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान

Cab Driver Viral Video : 19 साल तक IT सेक्टर में नौकरी करने वाले एक शख्स ने 40 हजार रुपये की नौकरी छोड़कर कैब ड्राइवर बनने का फैसला किया। उसने बताया कि अब वह हर महीने 80 से 90 हजार रुपये तक कमाता है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 14, 2026 | 06:30 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

IT Employee Became Cab Driver : आईटी सेक्टर की नौकरी छोड़कर कैब चलाने वाले एक शख्स की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। वायरल वीडियो में जब कंटेंट क्रिएटर ने कैब ड्राइवर से उसकी मासिक कमाई के बारे में पूछा तो उसका जवाब सुनकर वह भी हैरान रह गया।

ड्राइवर ने बताया कि वह हर महीने करीब 80 से 90 हजार रुपये तक कमा लेता है। उसने यह भी खुलासा किया कि वह पहले आईटी कंपनी में नौकरी करता था, जहां उसकी सैलरी करीब 40 हजार रुपये थी। जब उससे नौकरी छोड़ने की वजह पूछी गई तो उसने सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया- “आजादी।”

19 साल IT में नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर

इसके बाद जब उससे पूछा गया कि आखिर इस आजादी का मतलब क्या है, तो उसने ऐसा जवाब दिया जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। कैब ड्राइवर ने कहा कि इस काम में वह अपनी मर्जी का मालिक है। अगर उसे किसी भी समय घर जाना हो तो वह तुरंत जा सकता है और उससे कोई सवाल नहीं करता।

उसने बताया कि उसने 19 साल आईटी सेक्टर में काम किया, जबकि उसकी पत्नी करीब 12 साल ब्यूटी इंडस्ट्री में नौकरी करती थीं। बाद में उसने पत्नी का खुद का ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया। परिवार को आर्थिक रूप से स्थिर करने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी और अपनी शर्तों पर काम करने के लिए कैब चलाना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : जिन बच्चों के हाथ में मोबाइल नहीं, उनके गजब के होते कारनामे! बच्चे की शरारत देख लोगों को याद आया अपना बचपन

कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर आकाश गुप्ता ने “काम का भविष्य ‘गिग’ है” कैप्शन के साथ शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि यह एक ऐसे गिग एंटरप्रेन्योर की कहानी है जिसने अपनी पत्नी का सैलून शुरू करवाया, 19 साल की आईटी नौकरी छोड़ी और अब अपनी शर्तों पर काम कर रहा है।

वायरल वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा कि “कमाई चाहे 80-90 हजार हो, लेकिन असली बात आजादी है।” वहीं दूसरे ने कहा कि इतनी कमाई करना भी आसान नहीं है।

एक अन्य यूजर ने खर्चों का हिसाब बताते हुए लिखा कि पेट्रोल, मेंटेनेंस, टैक्स और पूरे दिन ड्राइविंग की मेहनत निकालने के बाद वास्तविक बचत काफी कम रह जाती होगी। इसके बावजूद कई लोगों ने माना कि अपने समय पर नियंत्रण और काम की स्वतंत्रता भी किसी बड़ी कमाई से कम नहीं होती।

Former it employee quits job becomes cab driver earns 90 thousand monthly viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 06:30 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.