पुणे में विदेशी नागरिक ने लोगों को फुटपाथ पर बाइक चलाने से रोका, वीडियो ने ट्रैफिक सेंस पर छेड़ी बहस
Foreigner Stops Bikers पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक विदेशी नागरिक ने फुटपाथ पर बाइक चला रहे लोगों को रोक दिया। 21 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Pune Viral Video : पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके से सामने आए एक छोटे से वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। वायरल हो रहे इस 21 सेकंड के वीडियो में एक विदेशी नागरिक दो बाइक सवारों को फुटपाथ पर गाड़ी चलाने से रोकता नजर आता है।
वीडियो में साफ दिखता है कि बाइकर्स सड़क छोड़कर फुटपाथ पर चढ़ आए थे, जिससे पैदल चलने वालों को रास्ता छोड़ना पड़ रहा था। विदेशी नागरिक बिना किसी बहस या गाली-गलौज के, सिर्फ इशारों और शांत व्यवहार से बाइक सवारों को वापस सड़क पर जाने का संकेत देता है।
🚨 A foreigner is forcing riders to move out of footpath in Pune. 🙏 pic.twitter.com/XYIqB9AzVs — Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) December 19, 2025
सम्बंधित ख़बरें
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
विदेशी नागरिकों ने पुणे में लोगों को फुटपाथ पर गाड़ी चलाने से रोका
इस छोटी-सी घटना ने भारत में ट्रैफिक नियमों और नागरिक जिम्मेदारी पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग यह कहने लगे कि जब बाहर से आए लोग नियमों का पालन करने की सीख दे रहे हैं, तब हम खुद अपने देश में बेसिक नियमों को क्यों नजरअंदाज करते हैं।
भारत में हर साल करीब डेढ़ लाख लोगों की सड़क हादसों में मौत होती है। गलत साइड ड्राइविंग, लेन तोड़ना, फुटपाथ पर वाहन चलाना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी इसके बड़े कारण माने जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : पुणे के सड़क पर शराबी ड्राइवर का कहर, कार से डिलीवरी बॉय को कुचला, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
यूजर्स ने कहा- आम नागरिकों को भी उठानी होगी जिम्मेदारी
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले भी कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें लोग फुटपाथ को सड़क समझकर इस्तेमाल करते नजर आए हैं। इस वीडियो ने एक बार फिर यह याद दिला दिया कि सड़क सिर्फ गाड़ियों के लिए नहीं होती और फुटपाथ पैदल चलने वालों का अधिकार है।
यूजर्स का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी। नियमों का पालन सिर्फ जुर्माने के डर से नहीं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा और सम्मान के लिए होना चाहिए।
