‘भारत में सड़क पार करना सबसे मुश्किल काम!’ विदेशी महिला ने बताईं दो बड़ी चुनौतियां, लोग बोले- यही है इंडियाह
Foreign Woman in India : भारत में रहने वाली एक विदेशी महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि भारतीय सड़कों को पार करना और 45 डिग्री से ज्यादा गर्मी झेलना उनके लिए अब भी सबसे बड़ी चुनौती है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreigner Reaction : भारत में रहने वाली एक विदेशी महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने भारत की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी दो ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें समझना उनके लिए आज भी आसान नहीं है।
इंस्टाग्राम पर @midnightspole नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में पोलिना नाम की महिला ने कहा कि भारत में काफी समय बिताने के बावजूद व्यस्त सड़कों को पार करना उन्हें अब भी डरावना लगता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यहां सड़क पार करने का तरीका मानो “किस्मत के भरोसे” चलता है।
उनके अनुसार, लोग बिना झिझक वाहनों के बीच से निकल जाते हैं, जबकि उन्हें यह देखकर हर बार घबराहट होती है। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि कई जगहों पर ट्रैफिक बहुत व्यस्त रहता है, लेकिन इसके बावजूद लोग बड़ी सहजता से सड़क पार कर लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘दादी, आपकी स्किन ऐसी क्यों है?’ मासूम सवाल पर परदादी का जवाब जीत ले गया लोगों का दिल, Video हुआ वायरल
‘बारिश में बीच सड़क पर छोड़कर चला गया Rapido ड्राइवर’, महिला का दावा वायरल, कंपनी ने जांच का दिया भरोसा
भारतीय गृह प्रवेश देखकर हैरान रह गई यूक्रेनी महिला, बोली- ‘मैंने ऐसा हाउसवार्मिंग पहले कभी नहीं देखा’
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स – सोशल मीडिया)
भारत में सड़क पार करना सबसे मुश्किल काम
पोलिना ने वीडियो में भारत की भीषण गर्मी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उनके मुताबिक, दोपहर में कुछ देर धूप में रहना भी उनके लिए मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि रात के समय भी कार तक पैदल जाना काफी गर्म महसूस होता है और इतनी गर्मी में बाहर निकलना उनके लिए आसान नहीं है।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह आधे घंटे भी धूप में बैठ जाएं, तो उन्हें अस्पताल जाना पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने वीडियो के अंत में यह भी साफ किया कि इन चुनौतियों के बावजूद उन्हें भारत से बहुत प्यार है और उन्होंने वीडियो को “I Love India” कैप्शन के साथ शेयर किया।
ये खबर भी पढ़ें : ‘दादी, आपकी स्किन ऐसी क्यों है?’ मासूम सवाल पर परदादी का जवाब जीत ले गया लोगों का दिल, Video हुआ वायरल
विदेशी महिला ने बताईं भारत में दो बड़ी चुनौतियां
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “भारत में सड़क पार करना नए लोगों के लिए सच में आसान नहीं होता।”
दूसरे ने कहा, “हम बचपन से ऐसे माहौल में रहते आए हैं, इसलिए हमें इसका डर नहीं लगता।” एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में सलाह दी, “सड़क पार करते समय ड्राइवर से आंखें मिला लो, काम आसान हो जाएगा।”
वहीं कुछ लोगों ने कहा कि चौड़ी और व्यस्त सड़कों पर हमेशा फुटओवर ब्रिज या मेट्रो क्रॉसिंग का इस्तेमाल करना बेहतर और सुरक्षित विकल्प है। कुल मिलाकर, विदेशी महिला का यह अनुभव लोगों को पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
