Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘दादी, आपकी स्किन ऐसी क्यों है?’ मासूम सवाल पर परदादी का जवाब जीत ले गया लोगों का दिल, Video हुआ वायरल

Grandmother Video : सोशल मीडिया पर एक नन्हे बच्चे और उसकी परदादी का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। बच्चे ने परदादी से उनकी झुर्रियों के बारे में सवाल पूछा, जिसका मासूम जवाब सुन यूजर्स भावुक हो गए।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 25, 2026 | 06:56 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Child and Grandmother : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी परदादी के साथ बैठकर उनसे उनकी त्वचा पर पड़ी झुर्रियों के बारे में सवाल करता है। बच्चे की मासूम जिज्ञासा और परदादी के स्नेह से भरे जवाब ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।

इंस्टाग्राम पर @____vivanshadvitworld नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में बच्चा अपनी परदादी के चेहरे की ओर देखते हुए पूछता है, “दादी, आपकी त्वचा ऐसी क्यों है?” इस पर परदादी मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं, “हम बूढ़े हो गए हैं, इसलिए।”

इसके बाद बच्चा फिर पूछता है कि बूढ़ा होने पर क्या होता है। परदादी बेहद सरल भाषा में उसे समझाती हैं कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में बदलाव आते हैं, ताकत कम हो जाती है और शरीर पहले जैसा नहीं रहता।

सम्बंधित ख़बरें

‘बारिश में बीच सड़क पर छोड़कर चला गया Rapido ड्राइवर’, महिला का दावा वायरल, कंपनी ने जांच का दिया भरोसा

भारतीय गृह प्रवेश देखकर हैरान रह गई यूक्रेनी महिला, बोली- ‘मैंने ऐसा हाउसवार्मिंग पहले कभी नहीं देखा’

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO

जब खतरे में थी व्हीलचेयर सवार की जान… तभी दौड़ पड़ा रियल लाइफ स्पाइडर-मैन, VIDEO इंटरनेट पर वायरल

परदादी से झुर्रियों के बारे में बच्चे का मासूम सवाल

बातचीत के दौरान परदादी बच्चे को समझाती हैं कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की क्षमता कम होने लगती है। वह कहती हैं कि बुजुर्ग लोग कम खाना खाते हैं, कम पानी पीते हैं और पहले की तरह ज्यादा काम नहीं कर पाते, इसलिए शरीर में कई तरह के बदलाव दिखाई देते हैं।

उनकी बातों को बच्चा बड़े ध्यान से सुनता है और फिर उनके हाथों की ओर इशारा करते हुए मासूमियत से कहता है, “और हाथ भी हो गए हैं यहां पे।” यह सुनकर परदादी मुस्कुरा देती हैं। दोनों के बीच का यह सहज और प्यार भरा संवाद लोगों को अपने बचपन और दादा-दादी के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की याद दिला रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : ‘बारिश में बीच सड़क पर छोड़कर चला गया Rapido ड्राइवर’, महिला का दावा वायरल, कंपनी ने जांच का दिया भरोसा

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, “दोनों कितने प्यार से साथ बैठे हैं, यह रिश्ता अनमोल है।” दूसरे ने कहा, “दादी को देखकर मुझे अपनी दादी की याद आ गई।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैंने भी बचपन में अपनी दादी से बिल्कुल यही सवाल पूछा था।”

वहीं कई लोगों ने कहा कि इस वीडियो ने उन्हें अपने दादा-दादी के साथ बिताए पल याद दिला दिए और उनकी आंखें नम हो गईं। कुछ यूजर्स ने बच्चे की मासूमियत और परदादी के धैर्य की भी जमकर तारीफ की। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का दिल जीत रहा है।

Little boy asks great grandmother about her wrinkles heartwarming conversation video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 06:56 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.