भारत में सस्ती दवाओं से खुश विदेशी महिला, बोली- ‘यहीं बसने का मन कर रहा’; वीडियो हुआ वायरल
Foreigner Indian Healthcare System Experience : एक विदेशी महिला भारत में दवाओं की कम कीमत देखकर हैरान रह गई और उसने यहां बसने की इच्छा जताई। यूजर्स ने उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह भी दी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Cheap Medicines India : भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक यहां की संस्कृति, खान-पान और लोगों की मेहमाननवाजी से तो प्रभावित होते ही हैं, लेकिन अब वे यहां की सुविधाओं की भी खुलकर तारीफ करने लगे हैं।
हाल ही में एक विदेशी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत में दवाओं की सस्ती कीमतों को देखकर हैरान नजर आ रही है। सोलो ट्रैवलर इनिस फारिया ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि वह अब भारत में ही रहने का मन बना रही हैं, और इसकी वजह यहां मिलने वाली किफायती दवाएं हैं।
विदेशी महिला भारत में दवाओं की कीमत सुन हुई हैरान
वीडियो में इनिस एक मेडिकल स्टोर पर कफ की दवा खरीदने जाती हैं। उन्हें पहले से यह उम्मीद थी कि दवाएं महंगी होंगी, जैसा कि कई अन्य देशों में होता है। लेकिन जब उन्होंने दवाओं की कीमत सुनी, तो वह चौंक गईं।
कफ सिरप और कुछ टैबलेट्स उन्हें केवल 252 रुपये में मिल गए। इस कीमत को सुनकर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। उन्होंने अपने वीडियो में यह भी जताया कि भारत में हेल्थकेयर से जुड़ी चीजें आम लोगों की पहुंच में हैं, जो उन्हें काफी प्रभावित कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : गुड़गांव में Uber ऑटो ड्राइवर की दबंगई! ग्राहक से शराब की डिमांड, वीडियो वायरल
भारत किफायती स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी मशहूर
हालांकि वायरल वीडियो में उन्होंने सिर्फ दवाओं की कीमतों की बात की, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में सूखी खांसी और गीली खांसी के लिए अलग-अलग दवाओं के बारे में सुझाव दिए।
कुछ ने यह भी कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना सही नहीं है। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि भारत न केवल पर्यटन के लिए बल्कि किफायती स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना रहा है।
