विदेशी महिला का खोया बैग लौटाकर देहरादून पुलिस ने जीता दिल, खुशी में जवान को लगाया गले
Police Found Foreigner Lost Bag : ऋषिकेश घूमने आई एक विदेशी महिला का जरूरी सामान से भरा बैग खो गया था। देहरादून पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसका बैग ढूंढ निकाला, जिसके बाद महिला का भावुक हो गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Dehradun Police Viral Video : उत्तराखंड से एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर लोगों का भरोसा इंसानियत और ईमानदारी पर मजबूत कर दिया है। ऋषिकेश घूमने आई एक विदेशी महिला का अचानक जरूरी सामान से भरा बैग कहीं गुम हो गया।
बैग में उसका मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज और पैसे रखे हुए थे। किसी भी यात्री के लिए इस तरह का सामान खो जाना काफी परेशान करने वाला हो सकता है। बैग खोने के बाद महिला काफी घबरा गई और उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। इसके बाद उसने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया।
ऋषिकेश भ्रमण के दौरान विदेशी नागरिक के मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं पैसों से भरे गुम हुए बैग को देहरादून पुलिस द्वारा खोजकर वापस दिया गया, जिससे वह बहुत खुश हुए और आभार प्रकट किया।#UttarakhandPolice @DehradunPolice pic.twitter.com/JXjmtWIm9r — Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) May 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
विदेशी महिला खोया बैग पुलिस ने ढूंढा
मामले की जानकारी मिलते ही देहरादून पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और बैग की तलाश शुरू की। कई कोशिशों और जांच के बाद पुलिस टीम महिला का खोया हुआ बैग ढूंढने में सफल रही।
सबसे बड़ी बात यह रही कि बैग सुरक्षित हालत में महिला को वापस सौंप दिया गया। पुलिस की इस तत्परता और जिम्मेदारी की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। अक्सर पुलिस के काम को लेकर अलग-अलग तरह की बातें होती हैं, लेकिन इस घटना ने पुलिस की सकारात्मक और जिम्मेदार छवि भी सामने रखी है।
ये खबर भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर फूटा लोगों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स
महिला ने खुशी में पुलिसकर्मियों को गले लगाया
बैग वापस मिलने के बाद विदेशी महिला की खुशी देखने लायक थी। वह काफी भावुक हो गई और उसने हाथ जोड़कर पुलिस टीम का धन्यवाद किया। खुशी के इस पल में उसने वहां मौजूद एक पुलिस जवान को गले भी लगा लिया।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स पुलिस को ‘रियल हीरो’ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि यही भारत की असली पहचान है। वहीं, वायरल वीडियो पर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पुलिस इसी तरह आम लोगों की मदद करती रहे तो जनता का भरोसा और मजबूत होगा।
