Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी में जयमाला नहीं, फोम वॉर! दुल्हन बन गई झाग की मूर्ति, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश

Wedding Viral Video : शादी समारोह के दौरान घराती और बारातियों के बीच फोम वॉर छिड़ गया, जिसमें दुल्हन तक झाग में ढक गई। यह मजेदार लेकिन हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 02, 2026 | 11:52 AM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Foam Party Wedding : शादी-ब्याह का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में जयमाला, नाच-गाना और पारंपरिक रस्मों की तस्वीर बनती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो शादी की परिभाषा ही बदल देता है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा चर्चा घराती और बारातियों के बीच छिड़े अनोखे “फोम वॉर” की है।

शुरुआत में माहौल बिल्कुल सामान्य और मस्ती भरा नजर आता है, लेकिन कुछ ही पलों में शादी का मंच किसी जंग के मैदान में तब्दील हो जाता है। हाथों में फोम स्प्रे लिए लोग एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं और चारों तरफ सफेद झाग उड़ने लगता है।

दुल्हन पर किया फोम स्प्रे

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डीजे की धुन पर नाचते लोग अचानक फोम स्प्रे निकालते हैं और बिना किसी रोक-टोक के एक-दूसरे पर फेंकने लगते हैं। घराती और बाराती दोनों तरफ से फोम की बौछार शुरू हो जाती है। कुछ ही देर में पूरा वेन्यू फोम पार्टी जोन बन जाता है।

इस पूरे हंगामे में सबसे ज्यादा हालत खराब होती है दुल्हन की। दुल्हन इतनी ज्यादा फोम से ढक जाती है कि कुछ सेकंड के लिए उसे पहचान पाना भी मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग मजाक में पूछ रहे हैं कि “ये दुल्हन है या किसी हॉरर फिल्म का भूत?”

ये खबर भी पढ़ें : बोरिंग के दौरान फटा पाइप, जमीन चीरकर निकली पानी की धार; हाईप्रेशर का डरावना वीडियो वायरल

शादियों की गरिमा भी पीछे छूटती जा रही है

वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और यूजर्स के रिएक्शन भी दो हिस्सों में बंट गए हैं। एक तरफ लोग इसे शादी की मस्ती, आज़ादी और नए जमाने के जश्न का हिस्सा बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स इसे जरूरत से ज्यादा अति उत्साह और लापरवाही मान रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वायरल होने की होड़ में अब शादियों की गरिमा भी पीछे छूटती जा रही है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर systum.paad.denge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आजकल शादियां सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि सोशल मीडिया कंटेंट का बड़ा जरिया भी बन चुकी हैं।

Foam war wedding bride groom viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 11:52 AM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.