हवा में ही जम गए गर्म नूडल्स, माइनस तापमान का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल

Noodles Frozen : कड़ाके की ठंड का ऐसा नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां खुले आसमान में प्लेट से उठाए गए गर्म नूडल्स हवा में ही जम जाते हैं।
A shocking video showing hot noodles freezing in mid-air due to extreme cold is going viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Extreme Cold : अगर ठंड अपनी हद पार कर जाए तो उसके असर सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि खाना भी उसका शिकार बन जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखाता है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डर भी महसूस कर रहे हैं।

वीडियो में बर्फ से ढकी जमीन के बीच खुले आसमान के नीचे रखी एक प्लेट में नूडल्स नजर आते हैं। जैसे ही कांटे से नूडल्स को उठाया जाता है, वे नीचे गिरने की बजाय हवा में ही अकड़कर जम जाते हैं। यह दृश्य देखकर ऐसा लगता है मानो नूडल्स को किसी डीप फ्रीजर में डाल दिया गया हो, जबकि हकीकत में यह ठंड का सीधा असर है।

ठंड इतनी की हवा में ही जमे नूडल्स

बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी ऐसे इलाके का है, जहां सर्दियों के मौसम में तापमान माइनस में चला जाता है। चारों तरफ बर्फ जमी हुई है, जमीन पूरी तरह सफेद नजर आती है और हवा में ऐसी ठंड है कि गर्म खाना भी कुछ ही सेकंड में जम जाता है।

वीडियो में नूडल्स भले ही गर्म दिखाई देते हैं, लेकिन जैसे ही वे हवा के संपर्क में आते हैं, तुरंत सख्त हो जाते हैं। यही पल लोगों को सबसे ज्यादा चौंका रहा है। कई लोग यह देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि ऐसे इलाकों में ठंड कितनी खतरनाक हो सकती है, जहां खाना भी बाहर टिक नहीं पाता।

यहां तो मैगी भी हार मान ले

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जब तापमान शून्य से काफी नीचे चला जाता है, तो हवा में मौजूद नमी और गर्म चीजें बहुत तेजी से ठंडी होकर जमने लगती हैं। यही कारण है कि इस वीडियो में नूडल्स हवा में उठते ही फ्रीज हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कोई लिख रहा है कि “यहां तो मैगी भी हार मान ले,” तो कोई इसे माइनस तापमान की असली ताकत बता रहा है। कई यूजर्स यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसे शहरों में लोग रोजमर्रा की जिंदगी कैसे गुजारते होंगे, जहां खाना तक कुछ पलों में जम जाता है। यह वीडियो factswithsamad नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com