ट्रेन में विदाई का भावुक पल वायरल, बेटी-पिता के आंसुओं ने छुआ करोड़ों दिल
Father Daughter Emotional Video : ट्रेन से विदा होती बेटी और प्लेटफॉर्म पर रोते पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे करोड़ों लोग देख चुके हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Father Daughter Emotional Farewell : बेटी को विदा करते समय पिता का दिल कितना भारी हो जाता है, यह सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पूरी दुनिया को दिखा दिया। इंस्टाग्राम पर पूर्वी पंचाल (@ipurvipanchal) द्वारा शेयर की गई इस Reel में ट्रेन के चलने के दौरान का भावुक दृश्य नजर आता है।
प्लेटफॉर्म पर खड़े पापा अपनी बेटी को जाते हुए देख आंसू पोंछ रहे हैं, जबकि ट्रेन के अंदर बैठी बेटी भी रो रही है। यह पल इतना सच्चा और दिल को छू लेने वाला है कि लोग खुद को भावुक होने से रोक नहीं पा रहे। यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ 11 लाख से ज्यादा व्यूज और 32 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
बेटी को विदा करते समय भावुक हुए पिता
पूर्वी ने अपने लंबे कैप्शन में पिता के साथ अपने रिश्ते को बेहद खूबसूरती से बयान किया है। उन्होंने लिखा कि जब से उन्होंने ट्रैवल करना शुरू किया, तब से यह उनके और पापा के बीच एक रिवाज बन गया है।
चाहे दूरी कितनी भी हो, पापा हमेशा स्टेशन पर आंखों में आंसू लिए खड़े रहते हैं और वह खुद भी पूरे रास्ते रोती रहती हैं। लेकिन मजेदार बात यह है कि फोन पर बात करते-करते दोनों की हल्की-फुल्की नोकझोंक भी हो जाती है, जैसे दो बच्चे आपस में झगड़ रहे हों। यही उनका सच्चा और बेबाक प्यार है।
ये खबर भी पढ़ें : मुंबई लोकल में दिखे ‘जायंट’ टिकट कलेक्टर, हाइट देख यात्रियों ने कहा- टिकट भी करे सैल्यूट
लोगों ने कहा- वीडियो ने रुला दिया
पूर्वी ने यह भी लिखा कि अब उनके पापा बूढ़े हो रहे हैं और यह सोचकर उनका दिल घबरा जाता है कि कहीं एक दिन वह उनसे दूर न हो जाएं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि उनके पापा हमेशा स्वस्थ और खुश रहें। Reel के आखिर में उन्होंने ‘आई लव यू पापा’ लिखकर अपनी बात खत्म की।
इस वीडियो पर आम यूजर्स से लेकर बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख तक ने कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, “मैं न आपको जानता हूं, न आपके पापा को, फिर भी रो क्यों रहा हूं?” तो किसी ने कहा, “आप सच में बहुत लकी बेटी हैं।”
