नशे में युवक चढ़ गया मोबाइल टावर पर, ऊपर खड़े होकर करने लगा सेल्फी, वीडियो वायरल
Drunk Man Viral Video : कर्नाटक के बागलकोट जिले में नशे की हालत में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, ऊपर खड़े होकर सेल्फी ली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Drunk Man Climbs Mobile Tower : कर्नाटक के बागलकोट जिले के जमखंडी तालुका स्थित अलागुरी कस्बे में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और अचानक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
टावर की ऊंचाई काफी ज्यादा होने के कारण आसपास मौजूद लोग डर गए। स्थिति और गंभीर तब हो गई जब अर्जुन टावर के ऊपर दोनों हाथ उठाकर खड़ा हो गया, जिससे लोगों को लगा कि वह किसी भी वक्त नीचे गिर सकता है।
बागलकोट जिले के जमखंडी तालुका के अलागुरी कस्बे में सोमवार को एक आदमी मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. pic.twitter.com/KiAN2RCj2g — आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) February 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
चलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
ऊपर से करने लगा बात और लेने लगा सेल्फी
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हैरानी की बात यह रही कि टावर पर चढ़ने के बाद अर्जुन नीचे खड़े लोगों के मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा। इतना ही नहीं, वह मोबाइल टावर के ऊपर खड़े होकर सेल्फी लेते हुए भी दिखाई दिया।
इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक करीब आधे घंटे तक टावर पर ही खड़ा रहा। नीचे मौजूद लोग लगातार उसे समझाने की कोशिश करते रहे और मोबाइल के जरिए उससे बात कर उसे शांत रहने के लिए कहते रहे।
ये खबर भी पढ़ें : वायरल वीडियो: गलत दिशा में आ रही बाइक बनी मौत की वजह, पीछे से बस ने रौंदा बाइक सवार
काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया नीचे
काफी देर की मशक्कत और समझाइश के बाद आखिरकार अर्जुन को सुरक्षित तरीके से नीचे उतरने के लिए मना लिया गया। गनीमत यह रही कि इस पूरी घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और युवक की जान बच गई। घटना के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल इस मामले में पुलिस स्टेशन में कोई आधिकारिक शिकायत या मामला दर्ज नहीं किया गया है।
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने युवक की लापरवाही पर नाराजगी जताई है, तो कुछ यूजर्स ने कहा कि नशे की हालत में इस तरह की हरकतें कभी भी जानलेवा साबित हो सकती हैं।
