मालिक की मौत पर फूट-फूटकर रोया कुत्ता, वीडियो देख लोग हुए भावुक
Owner Death Emotional Dog सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपने मालिक की मौत पर एक कुत्ता फूट-फूटकर रोता दिखाई देता है। वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Dog Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लाखों लोगों का दिल पिघला दिया है। अक्सर कहा जाता है कि पालतू जानवर सिर्फ पालतू नहीं होते, वे परिवार के सदस्य बन जाते हैं। उनकी मोहब्बत इंसानों से कम नहीं होती और यह बात इस वीडियो ने फिर साबित कर दी। वायरल वीडियो में एक शख्स की मौत के बाद उसका परिवार उसके पास बैठा रो रहा होता है।
पत्नी और बच्चे बेसुध होकर अपने प्रियजन पर मातम कर रहे हैं। तभी कैमरा पास में बैठे उस कुत्ते पर जाता है जो अपने मालिक से बेहद प्यार करता था। जैसे ही कुत्ते को मालिक की मौत का अहसास होता है, वह उसके पैरों पर अपना मुंह रखकर जोर-जोर से रोने लगता है। उसका दर्द और उसकी चीखें देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा।
यह दृश्य देखकर शायद आप लोग भी भावुक हो जाएंगे 🥹 जिस मालिक ने उसे प्यार दिया, अपनापन दिया, आज उसी मालिक के दुनिया छोड़ने पर
पालतू कुत्ता खूब रोया 😢 यह दृश्य साबित करता है कि वफ़ादारी और प्यार बेज़ुबानों के दिल में इंसानों से कहीं ज़्यादा गहरा होता है 🖤 सच में… कुत्ते सिर्फ… pic.twitter.com/pEnBgbfImK — Radhika Podcast 2.0🎙️ (@RADHIKA_INF) December 9, 2025
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल जाने से बचने के लिए बच्चे ने किया ‘कुंभकरण’ अवतार, उठाने पहुंचे बैंड वाले; वीडियो वायरल
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
देवास में बारात के साथ चला ‘कूलर जुगाड़’, गर्मी से बचने के अनोखे इंतजाम ने जीता इंटरनेट
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
वीडियो देख लोग हुए भावुक
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। वीडियो को @RADHIKA_INF नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। लोग कुत्ते की वफादारी और उसके टूटे हुए दिल को देखकर रो पड़े। एक यूजर ने लिखा- “वफादारी कोई इन जानवरों से सीखे, मेरा दिल भर आया।”
दूसरे यूजर ने लिखा- “इंसानों से ज्यादा वफादार जानवर होते हैं, बेचारा कितना दुखी है।” कुत्ते की करुणा और लगाव ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि जानवर भी अपने मालिक को परिवार की तरह मानते हैं और उनकी गैरमौजूदगी उन्हें उतना ही तोड़ देती है जितना किसी इंसान को।
ये खबर भी पढ़ें : IAS की पत्नी ने कड़कनाथ मुर्गों का वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो पर लोगों ने किए इमोशनल कमेंट
यह वीडियो सिर्फ एक दुखद दृश्य नहीं, बल्कि वफादारी और प्रेम का गहरा संदेश भी देता है। पालतू जानवर बात नहीं कर पाते, लेकिन वे सबकुछ महसूस करते हैं- प्यार, दर्द, खुशियां और बिछड़न। इस कुत्ते का अपने मालिक के लिए रोना यह दिखाता है कि इंसान और जानवर के बीच का रिश्ता कितना सच्चा और भावनात्मक हो सकता है।
वीडियो देखकर कई लोगों ने लिखा कि जानवरों को भी उतना ही प्यार और सम्मान मिलना चाहिए जितना हम इंसानों को देते हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो याद दिलाता है कि जानवरों की भावनाएं भी उतनी ही गहरी होती हैं और हमें उनके साथ हमेशा प्यार और संवेदनशीलता के साथ पेश आना चाहिए।
