Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवरिया के क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘मैन ऑफ द मैच’ प्लेयर को मिला जिंदा देसी मुर्गा, वीडियो वायरल

Cricket Tournament Chicken Prize : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में खेले गए एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘मैन ऑफ द मैच’ खिलाड़ी को ट्रॉफी की जगह जिंदा देसी मुर्गा इनाम में दिया गया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 12, 2026 | 01:49 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Man of the Match Award : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआरी गांव में आयोजित एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां ‘महुआरी प्रीमियर लीग’ नाम से एक टूर्नामेंट खेला गया, जिसमें आसपास के गांवों की करीब 16 टीमों ने हिस्सा लिया।

मैच पूरे उत्साह और जोश के साथ खेले गए, लेकिन असली हैरानी तब हुई जब पुरस्कार वितरण का समय आया। आमतौर पर ‘मैन ऑफ द मैच’ को ट्रॉफी या नकद इनाम दिया जाता है, लेकिन यहां विजेता खिलाड़ी को जिंदा देसी मुर्गा दिया गया।

‘मैन ऑफ द मैच’ को मिला जिंदा देसी मुर्गा

रिपोर्ट के अनुसार यह टूर्नामेंट 1 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक चला। फाइनल मुकाबले के बाद जब ‘मैन ऑफ द मैच’ का नाम घोषित किया गया, तो आयोजक एक जिंदा मुर्गा लेकर मंच पर पहुंचे।

खिलाड़ी ने मुस्कुराते हुए मुर्गा हाथ में लिया और फोटो खिंचवाई। पहले तो दर्शक थोड़ा चौंक गए, लेकिन फिर मैदान तालियों और हंसी से गूंज उठा। गांव के लोगों ने इसे अपने देसी अंदाज का खास इनाम बताया।

ये खबर भी पढ़ें : रैपिडो चलाने के कारण नहीं हो रही शादी, लड़की वालों ने शादी से किया इनकार; युवक ने वीडियो में बताया दर्द

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

इस अनोखे पुरस्कार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे ‘देसी स्टाइल का ऑर्गेनिक रिवॉर्ड’ कह रहे हैं। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह इनाम तो काम का है।

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि गांव की सादगी ही इसकी असली पहचान है। करोड़ों के इनाम वाले बड़े टूर्नामेंट से अलग, इस छोटे से गांव के आयोजन ने अपनी अनोखी सोच से सबका ध्यान खींच लिया है।

Deoria cricket tournament man of the match live chicken award

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2026 | 01:49 PM

Topics:  

  • Man Of The Match
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.