-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Beautiful Villages Of West Bengal To Enjoy Natural Beauty
पश्चिम बंगाल के इन खूबसूरत गांव में शहर की भागम-भाग से दूर प्राकृतिक सुंदरता का उठाएं लुत्फ
- Written By: प्रीति शर्मा
पश्चिम बंगाल भारत की उन जगहों में शामिल है जहां पर प्राकृतिक सुंदरता को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। यहां पर मौजूद कुछ गांव ऐसे है जिसकी खूबसूरती को एक बार देखने के बाद बार-बार देखने का दिल करेगा।

पश्चिम बंगाल के इन खूबसूरत गांव में शहर की भागम-भाग से दूर प्राकृतिक सुंदरता का उठाएं लुत्फ
Best Villages in West Bengal: हर कोई शहरों की तेज रफ्तार भरी जिंदगी से कुछ सुकून के पल पाना चाहता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, पर्वतों, हरियाली और शांत वातावरण के बीच बैठकर प्रकृति को निहारना चाहता है। रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर किसी शांत और धीमी जगह पर समय बिताना चाहता है। अगर आप भी इसी तरह की जगह तलाश रहे हैं तो पश्चिम बंगाल के कुछ खूबसूरत गांव बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य सुकून ही नहीं बल्कि शांति का भी अहसास करता है। इन गांव की सादगी भरी जिंदगी को करीब से अनुभव करने के लिए यहां पर दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।
आज हम आपको पश्चिम बंगाल के उन खूबसूरत गावों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में कम लोगों ने ही सुना होगा। इन जगहों पर गर्मियों में घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर बिताया हुआ हर एक पल आपको हमेशा याद रहेगा।
रिमबिक गांव
पश्चिम बंगाल की यह जगह दार्जिलिंग शहर से करीब 56 किमी दूर स्थित है। यहां पर मौजूद ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील झरने किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह गांव एकदम फेवरेट डेस्टिनेशन साबित होगा। मानसून के समय इस गांव की सुंदरता अपने चरम पर होती है। रिमबिक गांव में परिवार के साथ एक छोटी सी ट्रिप प्लान की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
बंगाल विधानसभा में नया सुरक्षा बिल पास, गुंडागर्दी करने वालों की संपत्ति होगी जब्त; 1 साल की होगी जेल
अमित शाह का चुनावी वादा पूरा! बंगाल विधानसभा में आज पेश होगा UCC विधेयक, चर्चा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा

समसिंग गांव
पश्चिम बंगाल का यह गांव जलपाईगुड़ी जिले में स्थित है। इस जगह की खूबसूरती के सामने आप हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को भूल जाएंगे। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां मैदान अचानक उठकर विशाल हिमालय में बदल जाते हैं। इस गांव में सालों साल मौसम बहुत सुहाना रहता है। यहां पर आपको चाय के बागान और मनमोहक पहाड़ देखने को मिलेंगे।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
किरीटेश्वरी गांव
पश्चिम बंगाल में स्थित यह गांव मुर्शिदाबाद जिले में स्थित है। इस जगह की सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत सबसे अनोखी है। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यह अपनी खूबसूरती की वजह से साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन भी चुना जा चुका है। यह गांव माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक देवी दाक्षायनी सती के लिए भी जाना जाता है। यहां पर दुर्गा पूजा बहुत ही भव्य तरह से आयोजित होता है।
Beautiful villages of west bengal to enjoy natural beauty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














