दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच हुई जमकर मारपीट, लोगों ने कहा- दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है
Delhi Metro Fight Video : दिल्ली मेट्रो के एक कोच में दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Metro Viral Clash : दिल्ली मेट्रो को राजधानी की लाइफलाइन कहा जाता है, जहां रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। लोग उम्मीद करते हैं कि उनका सफर सुरक्षित और आरामदायक रहेगा, लेकिन कई बार छोटी सी बहस भी बड़ा रूप ले लेती है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली मेट्रो के अंदर दो युवकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला लात-घूंसे तक पहुंच गया। आसपास खड़े यात्री घबराए हुए नजर आते हैं और माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह तनावपूर्ण हो जाता है।
Welcome to Delhi Metro 🤡 pic.twitter.com/26VkRQ6RJj — Voice of Hindus (@Warlock_Shubh) February 22, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
50वें जन्मदिन पर बेटी ने पिता को गिफ्ट की नई बाइक, इमोशनल वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें
मेट्रो में हुई लड़ाई का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के एक कोच में अचानक बहस शुरू होती है। पहले दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती है और फिर धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। एक युवक दूसरे को पकड़कर धक्का देता है, जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ जाते हैं।
कुछ यात्री बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं और उन्हें अलग करने का प्रयास करते हैं। वीडियो में साफ दिखता है कि एक शख्स दूसरे को नीचे की ओर झुकाने की कोशिश करता है, जबकि दूसरा खुद को छुड़ाने में लगा रहता है। कुछ ही सेकंड में पूरा डिब्बा अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : पहली हवाई यात्रा पर मां की खुशी देख भावुक हुए लोग, बेटे ने बनाया खास पल यादगार
लोगों ने कहा- “कलेशी मेट्रो”
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।
दूसरे ने कहा, “ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” वहीं कुछ लोगों ने मजाक में इसे “कलेशी मेट्रो” तक कह दिया। दिल्ली मेट्रो प्रशासन समय-समय पर यात्रियों से शांति बनाए रखने और किसी विवाद की स्थिति में स्टाफ को सूचित करने की अपील करता रहता है।
