Delhi Airport: सुरक्षा में सेंध की कोशिश! CISF जवान को धक्का देकर भागा शख्स, चंद सेकंड में दबोचा गया; VIDEO

Delhi Airport CISF Video: टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर दस्तावेजों की जांच के दौरान हुई घटना, संदिग्ध ने जवान को धक्का देकर चेक-इन एरिया में घुसने की कोशिश की; QRT ने तुरंत कार्रवाई कर पकड़ा।
delhi agi airport
दिल्ली एयरपोर्टसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान हुई घटना

  • CISF जवान को धक्का देकर चेक-इन एरिया में घुसने की कोशिश, QRT ने तुरंत संभाला मोर्चा

  • हरियाणा निवासी संदिग्ध के बैग से मिले पहचान पत्र और शैक्षणिक दस्तावेज, दिल्ली पुलिस को सौंपा गया

Delhi IGI Airport CISF Security Video: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति ने सुरक्षा जांच से बचकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर हुई इस घटना में संदिग्ध ने ड्यूटी पर तैनात CISF जवान को धक्का दिया और तेजी से अंदर की ओर भागने लगा।

हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते उसकी कोशिश नाकाम हो गई। CISF के जवानों ने कुछ ही सेकंड में उसे पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

delhi agi airport
बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

जांच के दौरान अचानक भागने लगा व्यक्ति

जानकारी के मुताबिक, घटना 18 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे की है। टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर CISF के जवान यात्रियों के दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की टी-शर्ट और लोअर पहने एक व्यक्ति वहां पहुंचा। उसके कंधे पर लाल रंग का बैग भी था।

जैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने उससे यात्रा से जुड़े दस्तावेज दिखाने को कहा, वह अचानक आक्रामक हो गया। उसने एक जवान को धक्का दिया और चेक-इन एरिया की ओर दौड़ लगा दी। इस अप्रत्याशित हरकत से वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत सतर्क हो गए।

QRT ने संभाला मोर्चा, जमीन पर गिराकर पकड़ा

संदिग्ध को भागता देख CISF की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) हरकत में आ गई। जवानों ने बिना समय गंवाए उसका पीछा किया और कुछ ही पलों में उसे घेर लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर जमीन पर गिरा देते हैं। इस दौरान व्यक्ति ने छूटकर भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे मजबूती से काबू में रखा।

delhi agi airport
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, यूनुस के आवास को बनाया निशाना; कई जगह बम धमाकों से दहशत

पुलिस को सौंपा गया संदिग्ध

CISF के अनुसार, पकड़ा गया व्यक्ति हरियाणा का रहने वाला है। उसके बैग की तलाशी के दौरान पहचान पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र मिले हैं। शुरुआती कार्रवाई के बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।

CISF ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है। सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि जवानों की सतर्कता और QRT की त्वरित कार्रवाई से बिना अनुमति एयरपोर्ट के संवेदनशील क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश को विफल कर दिया गया।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था रहती है सख्त

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही से लेकर टर्मिनल में प्रवेश तक कई स्तरों पर सुरक्षा जांच की जाती है। डिपार्चर एरिया में प्रवेश के लिए वैध टिकट और जरूरी पहचान दस्तावेज अनिवार्य होते हैं। ऐसे में बिना अनुमति अंदर जाने की कोशिश को सुरक्षा के लिहाज से गंभीरता से लिया जाता है। इस घटना में CISF की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात जवानों की सतर्कता को सामने रखा।