वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Cow In Auto Viral Video : भारत में रोज़ाना कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो दुनिया के लोगों के लिए हैरान करने वाला होता है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक गाय का बच्चा आराम से ऑटोरिक्शा में बैठा दिखाई देता है। भारत में रहने वाले लोगों के लिए यह दृश्य भले ही आम लगे, लेकिन विदेशियों को यह काफी अनोखा लगता है।
ऐसा ही अनुभव हुआ विदेशी मॉडल पाब्लो गार्सिया को, जिन्होंने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पाब्लो ने पोस्ट में लिखा—“भारत में अपने घर जा रहा हूं… ये सिर्फ भारत में हो सकता है।” उनका यह वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगा और लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।
वीडियो में दिखता है कि बेंगलुरु की सड़क पर एक ऑटोरिक्शा चल रहा है और उसके अंदर गाय का एक बच्चा आराम से बैठा है। रिक्शा बिल्कुल सामान्य तरीके से आगे बढ़ रहा होता है, जबकि गाय का बच्चा उसी तरह सहज दिखता है जैसे कोई इंसान बैठा हो। यह दृश्य देखकर पाब्लो खुद भी हैरान रह गए और उन्होंने यह पल कैमरे में कैद कर लिया।
उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि यह अनुभव पूरी तरह भारतीय है और कहीं और ऐसा दृश्य शायद ही देखने को मिले। उनके इस वीडियो ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी, क्योंकि ये वही मज़ेदार और असल भारत का रंग है जिसे देखकर विदेशी अक्सर चकित हो जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : भोपाल में युवक ने पुलिसवालों से मांगे 200 रुपये, पुलिस की दरियादिली देखकर लोग हुए खुश; वीडियो वायरल
पाब्लो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर देशी और विदेशी दोनों तरह के यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। लोग कमेंट्स में मज़ेदार मैसेज लिखते हुए कह रहे हैं—“वेलकम टू इंडिया, ब्रदर!” एक यूजर ने भारत को मज़ाकिया अंदाज़ में “फनी कंट्री” कहा, तो कई लोगों ने लिखा कि भारत इसलिए खास है क्योंकि यहां रोज़ कुछ नया और अनोखा देखने को मिल जाता है।
वीडियो पर हजारों लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं और लोग इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि भारत जैसे देश में छोटे–छोटे पलों में ही बड़ा मनोरंजन छिपा होता है, बस उसे देखने वाला चाहिए।