हाईवे पर खाना बनाते दिखा कपल, वीडियो वायरल होते ही छिड़ी बहस; लोगों ने कहा- थोड़ा तो सिविक सेंस रखो
Highway Cooking Viral Video नेशनल हाईवे के रेस्ट एरिया में एक कपल के खाना बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। लोगों ने इसे सुरक्षा के लिए खतरा बताया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Highway Couple Cooking : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार नेशनल हाईवे के रेस्ट एरिया में खाना बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में महिला एक पोर्टेबल स्टोव पर खाना बना रही है, जबकि उसका पति पास ही अपने छोटे बच्चे के साथ बैठा है।
यह वीडियो जैसे ही सामने आया, लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स को यह दृश्य अजीब लगा, जबकि कई लोगों ने इसे सुरक्षा के लिहाज से बेहद ख़तरनाक बताया। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे इस तरह की गतिविधियां कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं।
Civic sense is a rare luxury in India , something not everyone seems able to afford. Take this scene for example: a family has started cooking right in the middle of road , turning the area messy. Tell me honestly, is this acceptable? pic.twitter.com/Xytjpv2DlS — The Nalanda Index (@Nalanda_index) December 8, 2025
सम्बंधित ख़बरें
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
देवास में बारात के साथ चला ‘कूलर जुगाड़’, गर्मी से बचने के अनोखे इंतजाम ने जीता इंटरनेट
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
महिला ने हाईवे पर गैस स्टोव लगाकर खाना बनाया
वीडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया जब एक राहगीर वहां से गुजर रहा था। उसने देखा कि महिला हाईवे के रेस्ट एरिया में गैस स्टोव लगाकर खाना बना रही है। वह व्यक्ति यह देखकर चौंक गया और उसने कपल से पूछा कि वे इतनी खतरनाक जगह खाना क्यों बना रहे हैं। इस पर कपल का जवाब था कि “यह रेस्ट एरिया है और यहां रुककर खाना बनाना नियमों के अंदर आता है।
हम सड़क पर कोई रुकावट नहीं डाल रहे हैं।” हालांकि, इस जवाब के बाद भी सोशल मीडिया यूजर्स मानने को तैयार नहीं थे और उन्होंने कपल की हरकत पर नाराज़गी जताई। लोगों का कहना है कि चाहे रेस्ट एरिया ही क्यों न हो, हाईवे के इतने पास खाना बनाना जोखिम भरा हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में भारतीय व्लॉगर के तिरंगे पर विवाद, वीडियो वायरल पर दोनों देशों के यूजर्स में बहस छिड़ी
लोगों ने कहा- थोड़ा सा सिविक सेंस भी जरूरी है
इस वीडियो की चर्चा इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हाईवे किनारे खड़े एक शख्स को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। ऐसा हादसा किसी की भी जान ले सकता है। इसी वजह से लोग इस कपल की हरकत को लापरवाही बता रहे हैं। वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Nalanda_Index अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।
कमेंट में कई यूजर्स ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा और सफाई का ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है। एक यूजर ने लिखा- “इन लोगों ने हाईवे को घर समझ लिया है,” जबकि दूसरे ने कहा- “थोड़ा सा सिविक सेंस भी जरूरी है।” कुल मिलाकर, यह वीडियो सड़क सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस का कारण बन गया है।
