Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिल्लियों ने अपनी मालकिन को ही बना ली अपना भोजन, खा डाली आधा शरीर

  • Written By: दामिनी सिंह
Updated On: Jun 18, 2022 | 01:36 PM

Photo Credit- Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

दिल्ली : सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो और फोटो वायरल होती रहती हैं। जो लोगों को काफी इंटरटेन करती हैं। तो वहीं कभी ऐसी चीजें भी वायरल होती है जिसे देखकर लोगों की आंखें चौड़ी हो जाती है। बिल्ली वैसे एक पालतू पेट है जिसे लोग शौक बस घरों में पालते है। जिसका लोग खाना-पीना से लेकर हर छोटी बातों का ख्याल रखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कभी अगर यही बिल्लियां खूंखार रूप बनाकर अपने मालिक को ही नुकसान पहुंचाए तो? सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही खबर इस वक्त सुर्खियों में है। जिसमें खूंखार बिल्लीयों ने अपने मालिक को ही अपना भोजन बना ली। तो आइए जानते है क्या है पूरा मामला  

दरअसल, ये घटना रूस के बटायस्क शहर का है। जिसने उस वक्त सबको हिलाकर रख दिया। जब उन्हें पता चला कि एक महिला को उसकी 20 बिल्लियों ने मिलकर खा डाला। जानकारी के मुताबिक, महिला की मौत करीब 2 हफ्ते पहले हुई थी।  जिसके बाद बिल्लियों के खाने-पीने का इंतजाम नहीं हो सका। ऐसे में बिल्लियों को अपना पेट भरने का सिर्फ एक ही रास्ता नजर आया और वो भी अपनी ही मालकिन का शरीर धीरे-धीरे खाने लगी। करीब 2 हफ्ते बाद जब घर के अंदर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को इसके बारें में सूचना दी।  

सम्बंधित ख़बरें

वास्तु शास्त्र में बिल्ली का महत्व: घर में बिल्ली के आने और बच्चों के जन्म का क्या होता है संकेत?

व्यापारियों ने किया संसद का विशेष दौरा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित

पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो उन्हें वहां गजब का मंजर देखने को मिला। सभी बिल्लियां अपने मालकिन के शरीर को घेर कर बैठी हुई थी और उसे नोंच-नोंचकर खा रही थी। पुलिस ने देखा कि उनके मुंह पर खून लगा हुआ था और घर में भी चारों तरफ ब्लड नजर आ रहा था। बता दें, घर में रहने वाली महिला कैट ब्रिडर थी और उन्होंने सबसे जेंटल ब्रीड की बिल्लियों ‘मेन कून कैट्स’ का पालन किया था। ये बिल्लियां स्वभाव से बेहद शांत मानी जाती हैं, लेकिन जिस तरह उन्होंने अपने मालकिन के आधे शरीर को नोंच कर अपना भोजन बना डाली। वो बेहद ही हैरान करने वाला था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, पेट को भरने के लिए बिल्लीयों ने ऐसा कदम उठाया।   

Cats made their owner their food ate half their body

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2022 | 01:36 PM

Topics:  

  • Cats

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.