नासिक कैट्स में भव्य पासिंग आउट परेड: 25 जांबाज पायलट सेना में शामिल, तीन महिला अधिकारियों ने दिखाया दम
Nashik CATS Passing out parade: नासिक के कैट्स संस्थान में भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न हुई, जिसमें 25 नए लड़ाकू पायलट सेना में शामिल हुए। इस बैच में तीन महिला अधिकारियों ने भी नारी शक्ति का दम दिखाया
- Written By: रूपम सिंह
भव्य पासिंग आउट परेड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nashik CATS Passing Out Parade Combat Army Aviation: नासिक के गांधीनगर स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (कैट्स) में बुधवार को सैन्य अनुशासन और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्थान के भव्य दीक्षांत समारोह (पासिंग आउट परेड) में 45वें बैच के 25 जांबाज लड़ाकू पायलटों ने भारतीय सेना की विमानन शाखा में शामिल होकर देश सेवा के लिए खुद को समर्पित कर दिया। समारोह के समापन पर आयोजित लाइव कॉम्बैट प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
‘रुद्र’ हेलीकॉप्टर द्वारा युद्धभूमि की रेकी के साथ मिशन शुरू हुआ। इसके बाद ‘चीता’ और ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टरों ने युद्ध स्तर पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त सैन्य बल को रणभूमि में उतारा। ‘चेतक’ हेलीकॉप्टर द्वारा रसद और हथियारों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई और अंत में भारतीय सेना ने दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर तिरंगा फहराया।
59 प्रशिक्षणार्थियों को ‘एविएशन विंग’ का प्रतिष्ठित प्रमाण
- अध्यक्षताः आर्मी ट्रेनिंग कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।
- विशिष्ट सम्मानः कुल 59 प्रशिक्षणार्थियों को ‘एविएशन विंग’ का प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र दिया गया।
- ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘सिल्वर चीता’ और ‘चाणक्य ट्रॉफी’ कैप्टन गिरीश थरले को प्रदान की गई।
- इसके अलावा मेजर मोहित राज, लेफ्टिनेंट कर्नल सुमंत महाजन और अभ्येषकुमार सिंह को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
नारी शक्ति का दम परेड में तीन महिला जांबाज
इस वर्ष के प्रशिक्षण की सबसे बड़ी विशेषता तीन महिला अधिकारियों की सफलता रही। कैप्टन सृष्टि बंजारी और कैप्टन पूर्वी शुक्ला ने लड़ाकू पायलट के रूप में विंग्स हासिल किए। मेजर कृतिका ने रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के रूप में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विधान परिषद चुनाव में अब सीधी टक्कर, BJP की निर्विरोध जीत की उम्मीद कमजोर; कांग्रेस ने बढ़ाई चुनौती
Kharif Season 2026: किसानों की ठगी पर सख्ती, अकोला में 10 कृषि सेवा केंद्रों पर कार्रवाई
महाराष्ट्र के खेल मैदानों पर अब CCTV, चेंजिंग रूम और टॉयलेट अनिवार्य; डिप्टी CM सुनेत्रा पवार का बड़ा फैसला!
गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा भारी! कैप्टन भरत भारद्वाज के वायरल वीडियो पर एक्शन की तैयारी में इंडियन आर्मी
यह भी पढ़ें:- नासिक के संजय सोनवणे को सड़क सुरक्षा शोध के लिए मिलेगी मानद डॉक्टरेट; कुंभ मेला 2027 के लिए बनाई विशेष योजना
पायलटों को तकनीकी रूप से हमेशा तैयार रहना चाहिए
समारोह को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने कहा कि आधुनिक युद्धों की चुनौतियों के लिए पायलटों को तकनीकी रूप से हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हेलीकॉप्टर का कॉकपिट नेतृत्व का असली केंद्र है, जहाँ पायलट द्वारा लिया गया हर एक फैसला मिशन की सफलता के लिए निर्णायक होता है।
