मिठाई नहीं खा रहा था दूल्हा, दुल्हन ने स्टेज पर जड़ दिया थप्पड़, शादी का वीडियो वायरल
Bride Slaps Groom : शादी की मिठाई रस्म के दौरान दूल्हे के नखरों से नाराज दुल्हन ने स्टेज पर थप्पड़ जड़ दिया। मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Wedding Viral Video : भारतीय शादियां अपने रंग, रस्मों और मजेदार पलों के लिए जानी जाती हैं। यहां हर शादी में कुछ न कुछ ऐसा जरूर हो जाता है, जो लंबे समय तक लोगों को याद रहता है। कभी दूल्हे की अनोखी एंट्री चर्चा में रहती है, तो कभी दुल्हन का डांस सोशल मीडिया पर छा जाता है।
इस बार एक शादी का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया। स्टेज पर चल रही एक साधारण रस्म अचानक मजेदार घटना में बदल गई और मेहमानों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स भी इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
दुल्हे ने नहीं खाई मिठाई, तो दुल्हन ने जड़ा थप्पड़
वायरल वीडियो में दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आते हैं। शादी की रस्में चल रही होती हैं और माहौल खुशी से भरा दिखाई देता है। तभी मिठाई खिलाने की रस्म शुरू होती है। दुल्हन मुस्कुराते हुए दूल्हे को मिठाई खिलाने की कोशिश करती है, लेकिन दूल्हा बार-बार मुंह खोलने से बचता है और नखरे करने लगता है।
शुरुआत में दुल्हन इसे मजाक समझकर हंसती रहती है, जबकि स्टेज पर खड़े रिश्तेदार और मेहमान भी इस पल का आनंद लेते नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक चल रही है।
ये खबर भी पढ़ें : बनारस घाट पर विदेशी युवक ने उठाया कूड़ा, वीडियो देख लोग बोले- यह हर भारतीय के लिए सीख
वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
लेकिन कुछ ही सेकंड बाद माहौल बदल जाता है। दूल्हे के लगातार नखरे करने पर दुल्हन अचानक गुस्से में उसे थप्पड़ जड़ देती है। यह देखकर वहां मौजूद लोग एक पल के लिए हैरान रह जाते हैं।
सबसे मजेदार बात इसके बाद देखने को मिलती है, जब दूल्हा बिना कुछ बोले शांत खड़ा रहता है और उसके चेहरे के एक्सप्रेशन लोगों को खूब हंसा रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि भारतीय शादियों में ऐसे पल ही असली मनोरंजन होते हैं, जो बाद में यादगार किस्से बन जाते हैं।
