शादी में दुल्हन ने हवा में लपका रसगुल्ला, धोनी के कैच से तुलना, वीडियो हुआ वायरल
Bride Rasgulla Catch : शादी के दौरान रसगुल्ला हाथ से फिसल गया, लेकिन दुल्हन ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए हवा में कैच कर लिया। कुछ सेकंड का यह मोमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Wedding Viral Video : शादी की रस्मों के दौरान मिठाई खाने का अपना ही मजा होता है और अक्सर दूल्हा-दुल्हन को खास तौर पर मिठाई खिलाई जाती है। लेकिन इन्हीं रस्मों के बीच एक ऐसा पल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने के दौरान मिठाई अचानक हाथ से फिसल जाती है।
आमतौर पर ऐसी स्थिति में रसगुल्ला जमीन पर गिर जाता, लेकिन इससे पहले ही दुल्हन ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए उसे हवा में ही कैच कर लिया। यह पूरा मोमेंट महज कुछ सेकंड का है, लेकिन इसी ने वीडियो को खास बना दिया।
दुल्हन ने किया रसगुल्ला कैच, वीडियो हुआ वायरल
दुल्हन के इस शानदार कैच को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इसे क्रिकेट से जोड़ रहे हैं। कई लोग दुल्हन के रिफ्लेक्स की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जैसे धोनी विकेट के पीछे बिजली की तेजी से कैच पकड़ते हैं, वैसे ही दुल्हन ने रसगुल्ले को लपक लिया।
सम्बंधित ख़बरें
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
कॉर्पोरेट जॉब या कंटेंट क्रिएशन? BBA ग्रेजुएट दो युवतियों के वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस, लोगों ने बताए फायदे
वीडियो में मौजूद मेहमान भी इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं और हंसी-मजाक का माहौल बन जाता है। शादी के ऐसे हल्के-फुल्के पल अक्सर यादगार बन जाते हैं और यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : खुली आंखों से देखी मौत: क्रॉसिंग से गुजर रहा था ट्रक…तभी ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर, सामने आया भयावह VIDEO
लोगों ने दुल्हन के फोकस की तारीफ की
यह वीडियो भले ही छोटा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लाखों बार देखा और शेयर किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग दुल्हन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि दुल्हन को रसगुल्ला ही चाहिए था, इसलिए फोकस इतना जबरदस्त था।
वहीं दूसरे ने दुल्हन को “फास्ट एंड फ्यूरियस” कह दिया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसी दुल्हन हो तो शादी में मिठाई कभी जमीन पर न गिरे। कुल मिलाकर यह वीडियो शादी के खुशनुमा माहौल में एक मजेदार और यादगार पल बनकर सामने आया है, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।
