नाली के पानी से होली खेलता दिखा युवक, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
Drain Water Holi : होली के त्योहार के बाद सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक नाली का पानी बाल्टी में भरकर लोगों पर फेंकता नजर आ रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Drain Water Holi Celebration Viral Video : होली का त्योहार आते ही सोशल मीडिया रंग-बिरंगे वीडियो से भर जाता है। कहीं लोग गुलाल से होली खेलते नजर आते हैं तो कहीं रंग और पानी के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार होली से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है।
आमतौर पर लोग साफ पानी या रंगों से होली खेलते हैं, मगर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक नाली के पानी से होली खेलता दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
देवरिया के इस जनाब ने तो नाली के पानी से पूरा होली खेल लिया। 😂 pic.twitter.com/HgzYDNw04r — छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) March 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
70 साल से ज्यादा की उम्र में केदारनाथ चढ़ीं दो बहनें, जोश देखकर युवा भी रह गए हैरान
Varanasi Heatwave: बनारस में गर्मी से राहत देने के लिए लगाए गए मिस्ट फैन और वॉटर फाउंटेन
Viral Mock Interview Video: AC तेज करने की मांग पड़ी भारी, उम्मीदवार के उड़ गए होश
Gurugram Club Viral Video: शराब के नशे में भिड़े दो युवक, क्लब में मचा हंगामा
नाली के गंदे पानी से होली खेलते दिखे युवक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक छोटी बाल्टी लेकर नाली से पानी भर रहा है। इसके बाद वह उसी गंदे पानी को लोगों की तरफ फेंक देता है। हैरानी की बात यह है कि उसने ऐसा सिर्फ एक बार नहीं किया, बल्कि कई बार नाली से पानी भरकर लोगों पर डालता नजर आया।
वीडियो में आसपास मौजूद लोग भी इस हरकत को देखकर चौंकते हुए दिखाई देते हैं। इस अजीब तरीके से होली खेलने की वजह से ही यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : होली में लड़की के चेहरे पर लगा गहरा हरा रंग, धोते-धोते थक गई… वीडियो देख लोग बोले- ‘इंडियन लेडी हल्क’
वीडियो देख लोगों ने नाराजगी जताई
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि देवरिया के एक युवक ने नाली के पानी से ही पूरी होली खेल ली। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं।
होली का वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी भी जताई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह काफी दुखद और गलत है। वहीं कुछ लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं कि आखिर कोई इस तरह से भी होली कैसे खेल सकता है।
