लिफ्ट में फंसने से दो बच्चों को बचाने वाली लड़की बनी हीरो; वीडियो देख लोगों ने की जमकर तारीफ
Brave Girl Saves Children : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में छोटी बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए दो बच्चों को लिफ्ट में फंसने से बचाया। उसकी बहादुरी की हर जगह सराहना हो रही है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Lift Accident Prevention : आज के समय में जहां लोग छोटी-छोटी बातों पर घबरा जाते हैं, वहीं एक छोटी सी बच्ची ने ऐसा साहस दिखाया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही लड़की ने अपनी समझदारी और हिम्मत से दो छोटे बच्चों को लिफ्ट में फंसने से बचा लिया।
यह घटना किसी आवासीय इमारत की बताई जा रही है, जहां कुछ बच्चे खेलते-खेलते लिफ्ट तक पहुंच गए थे। दो छोटे बच्चे लिफ्ट के अंदर चले गए, जबकि एक लड़की बाहर खड़ी थी।
दो छोटे बच्चे लिफ्ट में फंस गए थे पर इस बच्ची ने समझदारी और हौसले से उनको बाहर निकाल लिया।
ये इनाम की हकदार है। pic.twitter.com/wH2016iNQD — अश्विनी सोनी (@Ramraajya) February 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
घर बैठे ब्लड टेस्ट की सुविधा देखकर रूसी महिला बोली- ‘भारत 2050 में जी रहा है’, वीडियो वायरल
₹25 हजार की नौकरी छोड़ बने ऑटो चालक, अब हर महीने ₹45 हजार बचाकर बच्चों की पढ़ाई पर कर रहे खर्च
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
लड़की ने दो छोटे बच्चों को लिफ्ट में फंसने से बचाया
जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद होने लगा, लड़की को एहसास हुआ कि अंदर मौजूद बच्चे बहुत छोटे हैं और उनके साथ कोई बड़ा नहीं है। बिना समय गंवाए उसने अपने पैर से लिफ्ट का दरवाजा रोक दिया।
लिफ्ट में तकनीकी दिक्कत के कारण दरवाजा बार-बार बंद होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लड़की डटी रही। वह जोर-जोर से आवाज लगाकर बड़ों को बुलाने लगी ताकि कोई जल्दी से वहां पहुंच सके। उसकी सूझबूझ और हिम्मत की वजह से बड़ा हादसा टल गया।
ये खबर भी पढ़ें : सीधी में बारात के दौरान बवाल, घराती-बराती भिड़े, लाठी-डंडे चले, तीन घायल
लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर लड़की की तारीफ की
कुछ ही देर में परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक बच्ची दरवाजे को रोके खड़ी रही। बड़े लोगों की मदद से दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पूरी घटना कुछ मिनटों की थी, लेकिन अगर लड़की ने समझदारी नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद लोग बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उसे असली हीरो बता रहे हैं। साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि छोटे बच्चों को कभी भी अकेले लिफ्ट में नहीं भेजना चाहिए।
