लड़के वालों ने कहा- दहेज दो नहीं तो शादी कैंसिल, फिर दूल्हे ने जो किया..
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(Image-Social Midea)
नई दिल्ली: देहज के लिए ऐसी कई शादियां है जो लड़के वाले तोड़ते है, लेकिन ऐसे में बिहार से जो मामला सामने आया वह बहुत ही अलग है। दरअसल बिहार में एक शादी होने जा रही थी ऐसे में लड़के के घरवालों ने शादी के मौके पर वधु पक्ष को धमकाया कि दहेज़ दो नहीं तो शादी कैंसिल। ऐसे में दूल्हे जो किया वह काबिले तारीफ है, जी हां घरवालों से बगावत लड़का बिना दहेज़ के लड़की को ब्याह कर ले आया और दुल्हन से कहा हमेशा साथ निभाउंगा। ऐसे में अब यह शादी सुर्खियों में है।
दहेज दो नहीं तो शादी कैंसिल
आपको बता दें कि आज भी भारत में ऐसे कई राज्य है जहां दहेज की मांग खुलेआम की जाती है। कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में आने के बाद भी लोग किसी ना किसी बहाने से लेन- देन कर लेते हैं। इसी कड़ी में अनोखी शादी का मामला बिहार से आ रहा है। जी हां यहां जमुई (Jamui) जिले केमनारडीह में रहने वाले 23 वर्षीय विकास ठाकुर की शादी तय हुई थी। हर आम शादी की तरह विकास की शादी पर भी उसके घर वालों ने लड़की के घरवालों के सामने दहेज की मांग रख दी।
शादी के लिए 2 लाख रुपये की मांग रखी गई थी। वधु पक्ष वर पक्ष की डिमांड पूरी कर पाने में असमर्थ था। वहीं वर पक्ष लगातार दबाव बना रहा था। ऐसे में जो हुआ वह बाकी लोगों के लिए मिसाल बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, भाई वीरेंद्र बोले- भाजपा को हराना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा
बिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
लड़के ने उठाया सराहनीय कदम
इस शादी में दूल्हा असली का नायक बन गया। दरअसल दूल्हा बनने जा रहे विकास ने जो किया वह काबिले तारीफ था। वह बीती शुक्रवार की रात ही लड़की के घर पहुंच गया और शादी की मांग करने लगा। लड़के की अच्छाई देख लड़की के गांव वालों ने साथ दिया और बिना देरी के दोनों की शादी एक मंदिर में करवा दी। विकास का कहना है कि वह पत्नी ज्योति का जिंदगी के हर मुश्किल पड़ाव में साथ देगा। इस तरह बिना दहेज लिए विकास ने उस लड़की से शादी कर ली।
