सड़क पर लड़की का हाथ पकड़कर खींचता रहा युवक, बीच सड़क हुआ हंगामा; VIDEO देख भड़के लोग
Couple Road Argument Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सड़क पर युवक और युवती के बीच बहस और खींचतान होती नजर आ रही है। वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स ने युवक के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Girl Boy Fight : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर एक युवक और युवती के बीच तीखी बहस और खींचतान होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क पर एक युवती का हाथ पकड़े खड़ा है। युवती कई बार उससे अपना हाथ छोड़ने के लिए कहती है और खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है। वीडियो में वह जोर-जोर से चिल्लाती भी नजर आती है, लेकिन युवक उसका हाथ छोड़ता नहीं दिखाई देता।
किसी चौराहे पर अगर ऐसा होता है तो मुझे सबसे ज्यादा बुरा लगता है, किसी की बहन बेटी के साथ भले ही प्यार क्यों न हो भरे चौराहे पर ऐसा नहीं करना चाहिए। pic.twitter.com/8kPSxaELA3 — Anuj Agnihotri Swatntra (@swatntra_anuj) June 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
सड़क पर युवक और युवती के बीच बहस और खींचतानी
बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना को किसी राहगीर ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो शेयर होने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो के अगले हिस्से में युवती युवक को धक्का देकर खुद को छुड़ाने की कोशिश करती दिखाई देती है। कुछ देर बाद वह अपना हाथ छुड़ाकर आगे बढ़ जाती है, जबकि युवक उसके पीछे-पीछे चलता नजर आता है। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोग घटना को देखते तो हैं, लेकिन कोई भी हस्तक्षेप करता दिखाई नहीं देता।
वीडियो को एक्स पर एक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। पोस्ट के साथ लिखे गए कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा, जिसके बाद वीडियो पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
ये खबर भी पढ़ें : RTO से बचने के चक्कर में सड़क पर गिराए पत्थर! ओवरलोड डंपर ने लगाया जाम, पुलिस ने फावड़ा उठाकर साफ किया
वीडियो देख यूजर्स ने युवक के व्यवहार पर नाराजगी जताई
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर अलग-अलग राय दी है। कई लोगों ने युवक के व्यवहार को गलत बताते हुए कहा कि किसी भी रिश्ते में जबरदस्ती की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यदि किसी को मनाना है तो उसके लिए सम्मानजनक तरीके अपनाए जाने चाहिए।
वहीं कुछ यूजर्स ने राहगीरों की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि सार्वजनिक स्थान पर किसी को परेशानी में देखकर लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। हालांकि कुछ लोगों ने यह भी तर्क दिया कि ऐसे मामलों में दखल देने पर कई बार विवाद बढ़ सकता है, इसलिए लोग बीच-बचाव करने से बचते हैं। फिलहाल वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
