15 रुपये के ऑर्डर पर महिला ने Blinkit राइडर को दिए 500 रुपये टिप, इमोशनल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Delivery Boy 500 Tip : सोशल मीडिया पर एक Blinkit राइडर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताता है कि 15 रुपये के ऑर्डर पर एक महिला ने उसे 500 रुपये की टिप दी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Blinkit Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Blinkit डिलीवरी राइडर का भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राइडर बताता है कि एक महिला ग्राहक ने सिर्फ 15 रुपये के ऑर्डर पर उसे 500 रुपये की टिप दी। राइडर के मुताबिक, यह रकम उसकी लगभग दो दिन की कमाई के बराबर है।
वीडियो देखने के बाद लोग न सिर्फ महिला की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि डिलीवरी पार्टनर्स की मेहनत और संघर्ष को भी समझने की बात कह रहे हैं। वीडियो का लिंक…
एक डिलीवरी बॉय ₹15 का सामान लेकर एक लड़की के घर पहुंचा सामान लेने के बाद लड़की ने उसे ₹500 की टिप दे दी इतनी बड़ी टिप देखकर वह भावुक हो गया और बोला दीदी,₹500 कमाने में मुझे पूरे दो दिन लग जाते हैं उसने दिलसे लड़की का शुक्रिया अदा करते हुए कहा आज आपने मेरा दिन बना..Read news pic.twitter.com/bLLNarDrki — Ayesha Majid Khan (@Ayesha786Majid) June 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
20 राज्यों का दौरा करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने दी भारत को रेटिंग, राजस्थान-केरल की जमकर तारीफ की
दिल्ली में विदेशी पर्यटक पर चोरी का आरोप, दुकानदार ने बनाया पीछा करते हुए वीडियो; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
15 रुपये के ऑर्डर पर 500 रुपये की टिप
वीडियो को “I’m Blinkit Rider” नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में राइडर अपनी साइकिल, Blinkit की यूनिफॉर्म और डिलीवरी बैग के साथ दिखाई देता है। वह बताता है कि वह एक ऑर्डर डिलीवर करने गया था, जिसके बाद उसने ऐप में अपनी उस समय तक की कमाई भी दिखाई, जो केवल 97 रुपये थी।
इसके बाद वह हाथ में 500 रुपये का नोट दिखाते हुए कहता है कि एक “दीदी” ने 15 रुपये के ऑर्डर पर उसे 500 रुपये टिप में दिए। वह भावुक होकर कहता है कि इतनी रकम तो वह दो दिन में भी मुश्किल से कमा पाता है। वीडियो में वह कई बार उस महिला का धन्यवाद करता हुआ नजर आता है।
ये खबर भी पढ़ें : 20 राज्यों का दौरा करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने दी भारत को रेटिंग, राजस्थान-केरल की जमकर तारीफ की
महिला की दरियादिली की जमकर तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने महिला की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने किसी जरूरतमंद की सच्चे दिल से मदद की है। एक यूजर ने लिखा, “दीदी के लिए रिस्पेक्ट बटन।” दूसरे ने कहा, “शायद उन्होंने कभी गरीबी देखी होगी, इसलिए किसी की मेहनत की कीमत समझती हैं।”
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि डिलीवरी एजेंट हर मौसम में कड़ी मेहनत करते हैं और ऐसे छोटे-छोटे कदम उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है।
