Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

20 राज्यों का दौरा करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने दी भारत को रेटिंग, राजस्थान-केरल की जमकर तारीफ की

Indian States Rating : ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर क्रिश्चियन बेट्जमैन ने भारत के 20 राज्यों की यात्रा के बाद अपनी पसंद और अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने राजस्थान, केरल, मेघालय और पंजाब की जमकर तारीफ की।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 30, 2026 | 10:13 PM

वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Australian Vlogger : भारत अपनी संस्कृति, खानपान, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के कारण दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत के 20 राज्यों की यात्रा के बाद अपने अनुभव साझा किए हैं।

व्लॉगर ने अलग-अलग राज्यों और शहरों को अपनी पसंद के आधार पर रेटिंग दी है। उनकी इस सूची में ज्यादातर राज्यों की खूब तारीफ की गई है, हालांकि उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण का भी जिक्र किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने भारत के 20 राज्यों की यात्रा की

ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर क्रिश्चियन बेट्जमैन ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह अब तक भारत के 20 राज्यों की यात्रा कर चुके हैं और उन्होंने अपने अनुभव पूरी ईमानदारी से साझा किए हैं। उनके अनुसार एडवेंचर के लिए मेघालय सबसे बेहतरीन जगह है, जबकि केरल के लोगों ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

उन्होंने पंजाब को धार्मिक अनुभव और मेहमाननवाजी के लिए खास बताया। वहीं वाराणसी को उन्होंने बेहद “इंटेंस” शहर कहा, जहां का माहौल और आध्यात्मिक वातावरण उन्हें अलग अनुभव देता है। इसके अलावा उन्होंने ताजमहल को “माइंड ब्लोइंग” बताया और होली के त्योहार की भी जमकर सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली में विदेशी पर्यटक पर चोरी का आरोप, दुकानदार ने बनाया पीछा करते हुए वीडियो; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

राजस्थान-केरल की तारीफ, दिल्ली के प्रदूषण पर चिंता

क्रिश्चियन ने राजस्थान को कई मामलों में सबसे ऊपर रखा। उनके मुताबिक राज्य का ऐतिहासिक वास्तुकला, स्वादिष्ट भोजन और शानदार किले इसे भारत के सबसे खास पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं। वहीं केरल की प्राकृतिक सुंदरता भी उन्हें बेहद पसंद आई।

हालांकि उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण का जिक्र करते हुए कहा कि राजधानी का यह पहलू उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। वीडियो वायरल होने के बाद कई भारतीय यूजर्स ने उनकी पसंद से सहमति जताई, जबकि कुछ लोगों ने अपनी पसंदीदा जगहों को भी सूची में शामिल करने की बात कही। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

Australian travel vlogger rates 20 indian states rajasthan kerala delhi pollution viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 10:13 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.