20 राज्यों का दौरा करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने दी भारत को रेटिंग, राजस्थान-केरल की जमकर तारीफ की

Indian States Rating : ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर क्रिश्चियन बेट्जमैन ने भारत के 20 राज्यों की यात्रा के बाद अपनी पसंद और अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने राजस्थान, केरल, मेघालय और पंजाब की जमकर तारीफ की।
An Australian travel vlogger rated 20 Indian states, praising Rajasthan, Kerala and Meghalaya while highlighting Delhi's pollution.
वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Australian Vlogger : भारत अपनी संस्कृति, खानपान, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के कारण दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत के 20 राज्यों की यात्रा के बाद अपने अनुभव साझा किए हैं।

व्लॉगर ने अलग-अलग राज्यों और शहरों को अपनी पसंद के आधार पर रेटिंग दी है। उनकी इस सूची में ज्यादातर राज्यों की खूब तारीफ की गई है, हालांकि उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण का भी जिक्र किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने भारत के 20 राज्यों की यात्रा की

ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर क्रिश्चियन बेट्जमैन ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह अब तक भारत के 20 राज्यों की यात्रा कर चुके हैं और उन्होंने अपने अनुभव पूरी ईमानदारी से साझा किए हैं। उनके अनुसार एडवेंचर के लिए मेघालय सबसे बेहतरीन जगह है, जबकि केरल के लोगों ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

उन्होंने पंजाब को धार्मिक अनुभव और मेहमाननवाजी के लिए खास बताया। वहीं वाराणसी को उन्होंने बेहद "इंटेंस" शहर कहा, जहां का माहौल और आध्यात्मिक वातावरण उन्हें अलग अनुभव देता है। इसके अलावा उन्होंने ताजमहल को "माइंड ब्लोइंग" बताया और होली के त्योहार की भी जमकर सराहना की।

राजस्थान-केरल की तारीफ, दिल्ली के प्रदूषण पर चिंता

क्रिश्चियन ने राजस्थान को कई मामलों में सबसे ऊपर रखा। उनके मुताबिक राज्य का ऐतिहासिक वास्तुकला, स्वादिष्ट भोजन और शानदार किले इसे भारत के सबसे खास पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं। वहीं केरल की प्राकृतिक सुंदरता भी उन्हें बेहद पसंद आई।

हालांकि उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण का जिक्र करते हुए कहा कि राजधानी का यह पहलू उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। वीडियो वायरल होने के बाद कई भारतीय यूजर्स ने उनकी पसंद से सहमति जताई, जबकि कुछ लोगों ने अपनी पसंदीदा जगहों को भी सूची में शामिल करने की बात कही। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com