Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिरयानी पार्टी के बाद टीचर ने दे दिया सरप्राइज मैथ्स टेस्ट, क्लासरूम वीडियो हुआ वायरल

Viral Classroom Video : एक शिक्षक ने छात्रों को बिरयानी की दावत दी, लेकिन उसके बाद अचानक मैथ्स का टेस्ट पेपर बांट दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस अनोखे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 28, 2026 | 07:24 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Biryani Treat Surprise Math Test : सोशल मीडिया पर एक क्लासरूम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक ने अपने छात्रों को पहले बिरयानी की दावत दी और फिर अचानक मैथ्स का टेस्ट ले लिया। खुद को “एक्सीडेंटल यूट्यूबर” बताने वाले Biki Sir ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो की शुरुआत में वह क्लासरूम के दरवाजे पर खड़े होकर छात्रों का स्वागत करते नजर आते हैं। बच्चे प्लेट, स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक लेकर अंदर आते हैं। माहौल बिल्कुल पार्टी जैसा दिखता है और सभी बच्चे खुश नजर आते हैं।

 बिरयानी की पार्टी में टीचर ने बच्चों का मैथ्स का टेस्ट लिया

इसके बाद वीडियो में दिखता है कि शिक्षक बिरयानी के डिब्बे लेकर क्लास में आते हैं और खुद अपने हाथ से हर छात्र को खाना परोसते हैं। बच्चे उत्साह से बिरयानी लेते हैं और पूरी क्लास में हंसी-मजाक का माहौल बन जाता है।

ऐसा लगता है कि यह सिर्फ एक जश्न का दिन है, जहां पढ़ाई से ज्यादा खुशी और मस्ती है। बच्चे आराम से बैठकर खाना खाते हैं और आपस में बातें करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : हल्दी फंक्शन में डांस कर रही लड़की पर गिरा टैंट, वायरल वीडियो ने चौंकाया

लोगों ने इसे पढ़ाई और मस्ती का शानदार मेल बताया

लेकिन असली मोड़ तब आता है, जब शिक्षक अचानक मोटी गड्डी में छपे हुए मैथ्स के प्रश्नपत्र निकाल लेते हैं। जैसे ही वह टेस्ट पेपर बांटना शुरू करते हैं, बच्चों के चेहरे के भाव बदल जाते हैं।

कुछ छात्र हैरान रह जाते हैं, कुछ हंसने लगते हैं और कुछ तुरंत सवाल हल करने में जुट जाते हैं। यही मजेदार ट्विस्ट सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। कई लोग इसे पढ़ाई और मस्ती का शानदार मेल बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि ऐसा सरप्राइज वे कभी नहीं भूलेंगे।

Biki sir biryani treat surprise math test viral classroom video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 28, 2026 | 07:24 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.