Haldi Ceremony Dance Girl Tent Falls Viral Wedding Video Accident During Function
हल्दी फंक्शन में डांस कर रही लड़की पर गिरा टैंट, वायरल वीडियो ने चौंकाया
Wedding Function Tent Falls on Girl : हल्दी फंक्शन में डांस कर रही एक लड़की पर तेज हवा के कारण टैंट का हिस्सा गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Haldi Ceremony Viral Video : आजकल शादी के फंक्शन सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि सोशल मीडिया कंटेंट का बड़ा जरिया बन चुके हैं। हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रमों में लोग खास तौर पर डांस और रील्स बनाते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में हल्दी की रस्म के दौरान एक लड़की पूरे जोश के साथ डांस करती दिख रही है। सजावट से सजा आंगन, रंग-बिरंगा टैंट और तालियां बजाती सहेलियां-सब मिलकर जश्न का माहौल बना रहे होते हैं।
लड़की पूरे एक्सप्रेशन और एनर्जी के साथ स्टेप्स कर रही होती है कि तभी अचानक मौसम बदल जाता है। तेज हवा का झोंका आता है और पीछे लगा टैंट जोर-जोर से हिलने लगता है। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, टैंट का एक हिस्सा उखड़कर सीधे डांस कर रही लड़की के ऊपर गिर जाता है।
कपड़े और डंडों का हिस्सा उसके कंधे से टकराता है और वह पीछे की ओर झुक जाती है। वह दर्द से कराहती नजर आती है। गनीमत यह रही कि टैंट उसके सिर पर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
इस घटना की शुरुआत में कुछ लोग इस घटना को मजाक समझकर हंस पड़ते हैं, लेकिन जब लड़की को उठने में दिक्कत होती दिखती है तो माहौल तुरंत गंभीर हो जाता है। परिवार और सहेलियां तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ती हैं और टैंट हटाकर उसे संभालती हैं।
वीडियो ने एक बार फिर शादी समारोह में सुरक्षा इंतजामों की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग कह रहे हैं कि खुशी के बीच सावधानी भी उतनी ही जरूरी है।
Haldi ceremony dance girl tent falls viral wedding video accident during function