चोर पकड़ा तो गांव वालों ने पहले खिलाई रोटी-सब्जी, बोले- ‘मर जाएगा तो जवाब कौन देगा?’

Thief Viral Video : बिहार के एक गांव में चोर पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उसे पीटने के बजाय पहले रोटी-सब्जी खिलाई। गांव वालों की इस अनोखी ‘खातिरदारी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
A viral video from Bihar shows villagers feeding a caught thief before questioning him.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Bihar Thief Caught Video : बिहार के एक गांव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई करने के बजाय पहले उसे रोटी-सब्जी खिलाई। वीडियो में चोर चुपचाप खाना खाता दिखाई देता है, जबकि आसपास खड़े ग्रामीण उससे चोरी के बारे में बात करते नजर आते हैं।

सबसे मजेदार बात यह है कि चोर खाना खाते हुए रो भी रहा होता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उसे खाना खिला देते हैं, क्योंकि अगर वह भूख से मर गया तो फिर उससे पूछताछ कौन करेगा। यही अंदाज इंटरनेट यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और लोग गांव वालों की इस हरकत को मजाकिया अंदाज में ‘फुल खातिरदारी’ बता रहे हैं।

चोर को पकड़ने के बाद खिलाया खाना

वीडियो में एक बुजुर्ग से जब पूछा जाता है कि इस व्यक्ति ने क्या किया है, तो वह बताते हैं कि उसने चोरी की है और पकड़ा गया है। इसके बाद जब उनसे सवाल किया जाता है कि चोरी करने वाले को खाना क्यों खिलाया जा रहा है, तो बुजुर्ग बेहद सहज अंदाज में जवाब देते हैं, ‘मर जाएगा तो कौन जवाब देगा इसका, मरने नहीं देंगे।’

वीडियो बनाने वाला शख्स भी मजाकिया अंदाज में कहता है कि बिहार में अभी इंसानियत जिंदा है। ग्रामीणों के मुताबिक, चोर को पहले खाना-पानी दिया जाएगा और उसके बाद उससे चोरी के बारे में पूछताछ की जाएगी। वीडियो में चोर का रोते हुए खाना खाना इस पूरे मामले को और भी भावुक और मजेदार बना देता है।

अनोखी ‘खातिरदारी’ का वीडियो वायरल

इस वीडियो को ब्योमकेश (@byomkesbakshy) नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ‘चोर है, तो क्या एक टाइप का मेहमान है, फुल खातिरदारी।’ वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

किसी ने इसे ‘अतिथि देवो भव:’ का अनोखा उदाहरण बताया तो किसी ने मजाक में लिखा कि पहले ‘खिला के मारेंगे।’ एक यूजर ने बिहार के लोगों के इस अंदाज की तारीफ की, जबकि कई लोगों ने चोर के रोते हुए खाना खाने वाले दृश्य को देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। हालांकि, वायरल वीडियो के साथ घटना की सही जगह और पूरी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

A viral video from Bihar shows villagers feeding a caught thief before questioning him.
मछुआरे के चेहरे से चिपक गया ऑक्टोपस, 8 हाथों से बनाया ऐसा शिकंजा कि छुड़ाना हुआ मुश्किल, VIDEO वायरल
Navbharat Live
navbharatlive.com