विदेशी कपल ने पहली बार किया भारतीय रेल के 1AC कूप में सफर, केबिन से टॉयलेट तक का दिया रिव्यू

1AC Coupe Review : विदेशी ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर ने मुंबई से गोवा के सफर के दौरान पहली बार भारतीय रेलवे के 1AC कूप का अनुभव लिया। उन्हें केबिन और सुविधाएं पसंद आईं, लेकिन टॉयलेट की बदबू ने निराश किया।
A foreign travel creator reviewed her first Indian Railways 1AC coupe experience.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

https://navbharatlive.com/maharashtra/mumbai/manoj-jarange-patil-viral-video-dharashiv-maratha-reservationForeign Couple India Travel : भारत घूमने आए एक विदेशी कपल का भारतीय रेलवे के 1AC कूप में सफर का अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर कारा वाइल्डबर ने मुंबई से गोवा के करीब 12 घंटे के सफर के दौरान 1AC कूप का वीडियो बनाया और इसमें केबिन की सुविधाओं से लेकर साफ-सफाई तक का रिव्यू किया। कारा ने बताया कि जिस फर्स्ट क्लास कोच में उन्होंने सफर किया, उसमें सिर्फ तीन केबिन थे।

उन्हें अपने कूप में मौजूद अपर और लोअर बर्थ, शीशा और साफ-सफाई काफी पसंद आई। अपर बर्थ पर जाने के लिए बनी सीढ़ियों का स्पेस भी उन्हें सुविधाजनक लगा। वीडियो में वह अपने साथ सफर कर रहे शख्स से भी दर्शकों को मिलवाती नजर आईं। पहली बार भारतीय रेलवे के 1AC कूप का अनुभव करने के बाद कारा ने इसकी कई सुविधाओं की तारीफ की।

स्विच, लाइट और पर्दे ने किया प्रभावित

कारा ने अपने वीडियो में कूप के अंदर मौजूद अलग-अलग सुविधाओं को करीब से दिखाया। बर्थ के पास लगे स्विच, व्यक्तिगत लाइट और प्राइवेसी के लिए लगाए गए पर्दे उन्हें पसंद आए। उन्होंने 1AC यात्रियों के लिए उपलब्ध बाथरूम को भी देखा और शुरुआत में इसकी साफ-सफाई की तारीफ की। विदेशी यात्री के लिए ट्रेन में एक निजी कूप और बर्थ के साथ मिलने वाली सुविधाएं काफी खास अनुभव रहीं।

हालांकि, उनकी नजर में इस सफर में एक कमी भी रही। कारा को ट्रेन का टॉयलेट साफ तो लगा, लेकिन वहां मौजूद बदबू ने उन्हें निराश किया। उन्होंने माना कि अगर वॉशरूम को और साफ और खुशबूदार रखा जाए तो यात्रा का अनुभव और बेहतर हो सकता है। इसके बावजूद कुल मिलाकर उन्हें भारतीय रेलवे का 1AC कूप पसंद आया।

यूजर्स बोले- नई ट्रेनों में भी करें सफर

कारा के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने विदेशी यात्री के भारतीय रेलवे के अनुभव को सकारात्मक नजरिए से देखने की सराहना की। कई यूजर्स ने उन्हें भारत की नई ट्रेनों का अनुभव लेने की सलाह दी। एक यूजर ने कहा कि अगर उनके रूट पर वंदे भारत स्लीपर जैसी नई ट्रेन उपलब्ध हो तो उन्हें उसे भी जरूर आजमाना चाहिए।

वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि वीडियो में दिखाई गई ट्रेन पुरानी है और भारतीय रेलवे में अब कई आधुनिक सुविधाओं वाली ट्रेनें भी चल रही हैं। कारा का ट्रैवल अकाउंट @okay.kara.travels है और वह भारत के अलावा वियतनाम, मालदीव, इंडोनेशिया, तुर्किए, अमेरिका, जापान, दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों की यात्रा कर चुकी हैं। उनका 1AC रिव्यू अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

A foreign travel creator reviewed her first Indian Railways 1AC coupe experience.
मराठा आरक्षण के नायक या नए महाराज? मनोज जरांगे के चरणों में माथा टेकती महिलाओं का VIDEO वायरल
Navbharat Live
navbharatlive.com