बिहार के पहाड़पुर में रेलवे की लापरवाही, ट्रैक पर लकड़ी के लट्ठों से टकराई ट्रेन, महिला गंभीर रूप से घायल
Bihar Railway Accident : बिहार के वायरल वीडियो ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां ट्रैक पर रखे लकड़ी के लट्ठों से टकराकर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Train Accident Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में बिहार के पहाड़पुर इलाके का एक डरावना दृश्य सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रेन आ जाती है।
ट्रेन जैसे ही ट्रैक के बीच रखे लकड़ी के लट्ठों से टकराती है, उनमें से एक लट्ठा उछलकर सीधे महिला की ओर गिरता है। हादसा इतना अचानक हुआ कि महिला को संभलने या बचने का कोई मौका नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
📍 Bihar, Paharpur:
Wooden logs placed between railway tracks were hit when a high-speed train passed, causing one log to be thrown toward a woman present near the tracks. She sustained serious injuries.
Reportedly from Paharpur Station, timber was being illegally transported and… pic.twitter.com/yBkhpt4foR — Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) February 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी
‘तेज बन गए तो जेल गए, नहीं बनते तो नाम निकल जाता’, वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर के कथित बयान से मचा बवाल
उज्जैन: मोहर्रम जुलूस के दौरान खतरनाक स्टंट, 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक लटकाकर की आतिशबाजी, वीडियो वायरल
सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का वीडियो वायरल, छात्रों से अभद्रता करने का आरोप, DEO ने दिए जांच के आदेश
अवैध लकड़ी परिवहन बना हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि पहाड़पुर स्टेशन से एक यात्री ट्रेन पर अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन और अनलोडिंग की जा रही थी। रेलवे ट्रैक के बीच बड़ी संख्या में लकड़ी के लट्ठे रखे गए थे, जो सीधे तौर पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।
जब ट्रेन इन लट्ठों से टकराई, तभी यह बड़ा हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही और निगरानी की पोल खोल दी है।
ये खबर भी पढ़ें : कौन हैं अजय पाल सिंह बंगा? इस भारतीय के स्वागत में क्यों नाचे पाकिस्तानी? Video देखें
RPF और रेलवे प्रशासन पर उठे सवाल
घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ देखा जा रहा है। कई यूजर्स ने रेलवे और RPF की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यात्री ट्रेन और ट्रैक पर लकड़ी के लट्ठे खुलेआम पड़े होना गंभीर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। वहीं दूसरे यूजर ने पूछा कि RPF आखिर कहां थी और यह सब कैसे होने दिया गया।
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह हादसा प्लेटफॉर्म पर खड़े किसी निर्दोष यात्री के साथ भी हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच की मांग तेज हो गई है और लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
